सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Youth-accused-informing-on-Anant-Singh-escape-claims-threat-mokama

Bihar Crime: 'मिल गया तो हाथ-पैर तोड़ देंगे', अनंत सिंह को किसने दी ऐसी धमकी? सोनू-मोनू गिरोह का नाम आया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 19 Mar 2026 10:59 AM IST
विज्ञापन
सार

बातचीत के दौरान सोनू बार-बार शिवरतन को जान से मारने, हाथ-पैर तोड़ने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता है। वह यह भी दोहराता है कि जिसने उसके साथ गद्दारी की, उसका अंजाम बुरा होता है।

Youth-accused-informing-on-Anant-Singh-escape-claims-threat-mokama
सोनू मोनू गिरोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बाढ़ अनुमंडल के महेंद्रपुर गांव निवासी शिवरतन कुमार और नौरंगा जलालपुर में विधायक अनंत सिंह को चुनौती देने वाले कुख्यात सोनू-मोनू गिरोह के सदस्य सोनू के बीच 38 हजार रुपये के लेन-देन का मामला सामने आया है। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो कॉल पर हुई बातचीत का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सोनू शिवरतन को जान से मारने और हाथ-पैर तोड़ने की धमकी देता नजर आ रहा है। इस संबंध में शिवरतन कुमार ने थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

Trending Videos

वायरल वीडियो में सोनू, शिवरतन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहता है कि उसने उसके घर में रहकर नौरंगा जलालपुर गोलीकांड के दौरान अनंत सिंह की मुखबिरी की थी। सोनू का कहना है कि जो उससे गद्दारी करता है, उसका नाम उसकी “लिस्ट” में दर्ज रहता है। वह शिवरतन को चेतावनी देते हुए कहता है कि अगर इस बार वह उसके सामने आया तो जान से नहीं मारेगा, लेकिन उसके दोनों हाथ-पैर तोड़ देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में विवाद के दौरान शिवरतन कुमार को अपनी मूंछों पर ताव देते हुए भी देखा जा सकता है। इस पर सोनू भड़क उठता है और उसे गालियां देते हुए मूंछों से हाथ हटाने को कहता है। वह धमकी भरे लहजे में कहता है कि “जो तुम्हारा मूंछ वाला है, उसे भी हम भगा दिए, तुम्हें काटने पर हड्डियां भी नहीं मिलेंगी।”


पढ़ें:  राजधानी पटना के बड़े अस्पताल पर कार्रवाई, हर्निया बताकर बच्चेदानी निकालने की मिली थी शिकायत

वहीं, पैसों के लेन-देन को लेकर भी दोनों के बीच तीखी बहस होती दिख रही है। शिवरतन कुमार वीडियो में सोनू पर 38 हजार रुपये बकाया होने का आरोप लगाता है। इसके जवाब में सोनू भद्दी गालियां देते हुए पूछता है कि वह कहां है, ताकि वह वहीं आकर उससे मिल सके। सोनू का कहना है कि उसने जितना सोना दिया था, उसके बदले उतनी चांदी लौटा दी गई है और अब केवल एक हजार से पंद्रह सौ रुपये ही बकाया होंगे।

इस पर शिवरतन पलटवार करते हुए कहता है कि भागलपुर जाने के दौरान उसने सोनू को दस बोतल शराब भी दी थी, ऐसे में इतना कम बकाया होना संभव नहीं है। इस दौरान शिवरतन यह भी कहता है कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो वह “संतोष कर लेगा”, जिस पर सोनू और अधिक आक्रामक हो जाता है।

बातचीत के दौरान सोनू बार-बार शिवरतन को जान से मारने, हाथ-पैर तोड़ने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता है। वह यह भी दोहराता है कि जिसने उसके साथ गद्दारी की, उसका अंजाम बुरा होता है। वीडियो के अंत में भी सोनू शिवरतन को बिना हाथ-पैर का कर देने की धमकी देता हुआ सुनाई देता है। मामले को लेकर थाना अध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है और वीडियो भी प्राप्त हुआ है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed