सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Accused Held for Death Threat to Tanishq Showroom Owner,Security Beefed Up for Key Witness

Bihar: तनिष्क शोरूम के डायरेक्टर को धमकी देने वाला गिरफ्तार, करोड़ों की डकैती मामले में गवाही रोकने की थी साजिश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Tue, 30 Dec 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: पूर्णिया पुलिस ने तनिष्क ज्वेलर्स के डायरेक्टर रुचिर राज को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी इंद्रदेव पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 3.70 करोड़ की डकैती मामले में गवाही से रोकने के लिए यह धमकी दी गई थी। सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Accused Held for Death Threat to Tanishq Showroom Owner,Security Beefed Up for Key Witness
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पूर्णिया में तनिष्क ज्वेलर्स के डायरेक्टर रुचिर राज को फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान किशनगंज के दिलावरगंज निवासी इंद्रदेव पासवान के रूप में हुई है। इस घटना के बाद डायरेक्टर की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बता दें कि यह धमकी सीधे तौर पर 26 जुलाई 2024 को तनिष्क शोरूम में हुई 3.70 करोड़ रुपये की भीषण डकैती से जुड़ी है। इस लूट कांड में रुचिर राज मुख्य वादी (गवाह) हैं। पुलिस का मानना है कि आरोपी उन्हें डराकर न्यायालय में बयान देने से रोकना चाहता था। रुचिर राज ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें न्यायालय परिसर में भी एक अज्ञात व्यक्ति ने धमकाया था।
Trending Videos


पीड़ित डायरेक्टर ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 27 दिसंबर की शाम अज्ञात नंबर से उनके मोबाइल पर लगातार 5 बार कॉल आए। फोन करने वाले ने धमकाते हुए कहा कि तुम तनिष्क शोरूम के मालिक बोल रहे हो? सिस्टम में रहा करो, वरना कुछ भी हो सकता है। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सहायक खजांची थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने तकनीकी टीम के साथ मिलकर अनुसंधान शुरू किया। मोबाइल लोकेशन और सर्विलांस की मदद से आरोपी इंद्रदेव पासवान को दबोच लिया गया। थानाध्यक्ष ने पुष्टि की है कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  यौन शोषण का आरोपी फिर मांग रहा दो लाख रुपये, मुजफ्फरपुर में इंसाफ के लिए भटकती रही पीड़िता

लगातार मिल रही धमकियों और पूर्व में हुई बड़ी डकैती को देखते हुए, कला भवन रोड स्थित रुचिर राज के आवास और उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या गिरफ्तार आरोपी का संबंध उस डकैत गिरोह से है जिसने जुलाई में लूट की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed