सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Aspiring Doctor Murdered in B. Kothi: Accused Quack Doctor Flees as Police Recover Pistol

Bihar: पूर्णिया में डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले युवक की संदिग्ध मौत, आत्महत्या दिखाने की कोशिश नाकाम; जानें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Sat, 03 Jan 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: पूर्णिया के बीकोठी में डॉक्टरी सीख रहे युवक राहुल कुमार की संदिग्ध गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए शव के पास पिस्टल रख दी गई, लेकिन सड़क पर मिले खून के निशानों ने पोल खोल दी। आरोपी झोलाछाप डॉक्टर फिलहाल फरार है।

Aspiring Doctor Murdered in B. Kothi: Accused Quack Doctor Flees as Police Recover Pistol
पूर्णिया GMCH में लाश को पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजन और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पूर्णिया के बीकोठी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक झोलाछाप डॉक्टर के पास डॉक्टरी सीख रहे 20 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ करते हुए हत्या को आत्महत्या का रूप देने की पूरी कोशिश की, लेकिन घटनास्थल पर बिखरे खून के निशानों ने पूरी कहानी बयां कर दी। घटना के बाद से ही आरोपी झोलाछाप डॉक्टर फरार है।

Trending Videos


घटना की सूचना मिलते ही बीकोठी थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से एक अवैध पिस्टल और दो खाली खोखे बरामद किए हैं। साक्ष्यों को देखते हुए पुलिस इसे प्रथम दृष्टया हत्या का मामला मान रही है। घटना घटना बीकोठी थाना क्षेत्र के पतराहा बेलदारी टोला की हैं। मृतक की पहचान धमदाहा थाना क्षेत्र के फुलवरिया निवासी जोगिंदर मंडल के पुत्र राहुल कुमार (20 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद से मृतक के गांव फुलवरिया में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों में झोलाछाप डॉक्टरों के अवैध कारनामों को लेकर भी गहरा आक्रोश है। परिजन अब न्याय की गुहार लगा रहे हैं और आरोपी की अविलंब गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल की मां रेखा देवी ने बताया कि राहुल ने हाल ही में इंटर पास किया था और बीए (BA) में नामांकन कराने के बाद अपने सपनों को उड़ान देने के लिए बीकोठी के पतराहा बेलदारी टोला निवासी झोलाछाप डॉक्टर श्रवण मेहता के पास मेडिकल प्रैक्टिस (कंपाउंडर के रूप में) कर रहा था। वह श्रवण मेहता के घर पर ही रहकर डॉक्टरी के गुर सीख रहा था।

पढ़ें: 25 हजार का इनामी अभिषेक गिरफ्तार, बगीचे में छिपा था कुख्यात; अब ड्रग्स से बनाई संपत्ति होगी जब्त 

परिजनों का आरोप है कि राहुल की हत्या कहीं और की गई और फिर उसे आत्महत्या दिखाने के लिए साजिश रची गई। राहुल के शव को बिस्तर पर इस तरह सुला दिया गया था जैसे वह सो रहा हो। उसके पास एक पिस्टल रख दी गई थी, ताकि लगे कि उसने खुद को गोली मारी है। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस बिस्तर पर लाश मिली, वहां खून की एक बूंद भी नहीं थी, जबकि घर से दो घर दूर गली, सड़क और दीवारों पर भारी मात्रा में खून के धब्बे मिले हैं।

राहुल के पिता पंजाब में मजदूरी करते हैं। आज सुबह आरोपी श्रवण मेहता ने ही उन्हें फोन पर राहुल की मौत की खबर दी, लेकिन मौत कैसे हुई, इस पर वह चुप्पी साध गया। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो डॉक्टर अपने पूरे परिवार के साथ घर छोड़कर फरार हो चुका था। राहुल अपने तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और घर का चिराग था। घटना की सूचना मिलते ही बीकोठी थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घटनास्थल से एक अवैध पिस्टल और दो खाली खोखे बरामद किए हैं। साक्ष्यों को देखते हुए पुलिस इसे प्रथम दृष्टया हत्या का मामला मान रही है। पुलिस ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया GMCH भेज दिया गया है। घटनास्थल से हथियार बरामद हुए हैं। परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और फरार डॉक्टर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed