सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar News: School headmaster accused of molesting girl students, parents create ruckus

Bihar News: स्कूल के प्रधानाध्यापक पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, अभिभावकों का हंगामा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 17 Nov 2025 05:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: ग्रामीणों का कहना है कि छात्राओं द्वारा लगातार गलत व्यवहार की शिकायत की जा रही थी, लेकिन मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। आरोप सार्वजनिक होते ही अभिभावक गुस्से में आ गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

Bihar News: School headmaster accused of molesting girl students, parents create ruckus
हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अररिया जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय इटहरा के प्रधानाध्यापक एस. एच. मासूम पर स्कूल की कुछ छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। आरोप सामने आते ही पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

Trending Videos

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में अभिभावक और ग्रामीण स्कूल परिसर में जुट गए। बताया गया कि जब पुलिस आरोपित प्रधानाध्यापक को सुरक्षा में ले जा रही थी, तभी आक्रोशित अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में उसकी पिटाई कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं:  नए साल पर मुजफ्फरपुर को मिलेगी मरीन ड्राइव लेक फ्रंट की सौगात, स्मार्ट सिटी का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट रेडी

ग्रामीणों का कहना है कि छात्राओं द्वारा लगातार गलत व्यवहार की शिकायत की जा रही थी, लेकिन मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। आरोप सार्वजनिक होते ही अभिभावक गुस्से में आ गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।


स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल बच्चों की सुरक्षा का स्थान होता है, ऐसे में इस तरह की घटना बेहद चिंताजनक है। अभिभावकों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने प्रधानाध्यापक को हिरासत में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि छात्राओं के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed