सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar news today Massive Smuggling Network Exposed at Indo–Nepal Jogbani Border, Carrying System Under Scanner

Bihar: कैरिंग सिस्टम से चल रही तस्करी फेल, पूर्णिया–जोगबनी सीमा पर फूड सप्लीमेंट और कपड़ा बरामद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Wed, 07 Jan 2026 02:23 PM IST
विज्ञापन
सार

भारत–नेपाल की खुली सीमा एक बार फिर तस्करी का गढ़ बनती नजर आ रही है। बिहार के जोगबनी बॉर्डर से कैरिंग नेटवर्क के जरिए लंबे समय से संगठित अवैध कारोबार संचालित होने के आरोप सामने आए हैं।

bihar news today Massive Smuggling Network Exposed at Indo–Nepal Jogbani Border, Carrying System Under Scanner
भारत–नेपाल सीमा पर तस्करी का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भारत–नेपाल की खुली सीमा एक बार फिर तस्करी के बड़े केंद्र के रूप में सामने आई है। बिहार के जोगबनी बॉर्डर से इन दिनों कैरिंग नेटवर्क के जरिए बड़े पैमाने पर अवैध कारोबार संचालित किए जाने के आरोप सामने आ रहे हैं। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, जहां आम नागरिकों को नेपाल जाने के दौरान कड़ी जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है, वहीं तस्करी से जुड़े कैरियर बिना किसी प्रभावी रोक-टोक के सीमा पार करते देखे जा रहे हैं।
Trending Videos


इसी कड़ी में नेपाल सशस्त्र पुलिस बल ने बीते दो दिनों के भीतर तस्करी के खिलाफ दो बड़ी कार्रवाइयाँ कर सीमा क्षेत्र में सक्रिय संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पहली कार्रवाई मोरंग जिले में की गई, जहां भारत से अवैध रूप से लाए गए फूड सप्लीमेंट से लदे एक ट्रक को जब्त किया गया। यह ट्रक जोगबनी के रास्ते कैरिंग के माध्यम से नेपाल लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- Bihar News: समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड पर तेल टैंकर का एक्सल टूटने से पलटी वैगन, रोसड़ा घाट स्टेशन पर मचा हड़कंप

मामले की पुष्टि करते हुए सशस्त्र प्रहरी बल मोरंग के प्रमुख एसपी राजेश घिमिरे ने बताया कि तस्करी का यह माल विराटनगर में संग्रहित किया गया था और फर्जी बिलों के आधार पर इसे धरान समेत अन्य जिलों में भेजने की तैयारी चल रही थी। कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक रोशन कुमार राजवंशी को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में उसने तस्करी नेटवर्क से जुड़ी कई अहम जानकारियाँ साझा की हैं।

वहीं, कोसी प्रदेश के सशस्त्र पुलिस बल के डीआईजी कुमार न्योपाने ने बताया कि सीमा क्षेत्र में विशेष निगरानी के दौरान जोगबनी बॉर्डर से ऑनलाइन डिलीवरी की आड़ में कपड़ा तस्करी का भी खुलासा हुआ है। इस कार्रवाई में लाखों रुपये मूल्य के कपड़े बरामद किए गए हैं। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से यह स्पष्ट हो गया है कि भारत–नेपाल सीमा क्षेत्र में लंबे समय से संगठित तरीके से तस्करी का संचालन किया जा रहा था। इस पूरे मामले ने सीमा सुरक्षा व्यवस्था, कैरिंग सिस्टम और निगरानी तंत्र की प्रभावशीलता पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed