सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News:Tension at India Nepal border Jogbani araria bihar

Bihar: नेपाल में मस्जिद तोड़फोड़ के विरोध में सीमा पर प्रदर्शन, जोगबनी बॉर्डर पर कुछ घंटों के लिए आवाजाही ठप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Sun, 04 Jan 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: नेपाल के धनुषा जिले में मस्जिद तोड़फोड़ की घटना के विरोध में जोगबनी भारत–नेपाल सीमा पर प्रदर्शन हुआ। सुरक्षा कारणों से सीमा पर कुछ समय के लिए आवागमन बंद रहा। प्रशासन की सतर्कता से स्थिति नियंत्रित की गई।

Bihar News:Tension at India Nepal border Jogbani araria bihar
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पड़ोसी देश नेपाल के धनुषा जिले के एक गांव में मस्जिद में तोड़फोड़ की घटना के विरोध में रविवार को भारत–नेपाल सीमा पर विरोध प्रदर्शन किया गया। जोगबनी से सटे नेपाल प्रभाग के रानी भंसार क्षेत्र स्थित दो नंबर बैरियर के समीप समुदाय विशेष के लोगों ने प्रदर्शन किया।

Trending Videos

प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय सीमा की सुरक्षा के मद्देनजर एसएसबी के जवानों और जोगबनी थाना पुलिस ने एहतियातन कुछ घंटों के लिए सीमा पर आवाजाही बंद कर दी। इस दौरान भारत से नेपाल और नेपाल से भारत की ओर जाने वाले वाहनों का आवागमन रोक दिया गया, जिससे भारतीय सीमा क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए जोगबनी सीमा पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई और प्रदर्शनकारियों से संयम बरतने की अपील की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में मिल्स एरिया के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि किसी व्यक्ति का विरोध करना अलग बात है, लेकिन किसी धर्मस्थल के साथ इस तरह की घिनौनी हरकत पूरी तरह निंदनीय है। उन्होंने प्रशासन से दोषी असामाजिक तत्वों के खिलाफ शीघ्र और सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।


पढे़ं: शराब पार्टी के दौरान दो युवकों की हत्या, एक को जमीन के नीचे दफनाया...दूसरे को गेहूं के खेत में फेंका

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर फारबिसगंज डीएसपी मुकेश शाह, जोगबनी थाना अध्यक्ष राजीव कुमार आज़ाद, गौरव कुमार, जोगबनी नगर परिषद कर्मी प्रवेज आलम सहित एसएसबी के जवान मौजूद रहे और हालात पर लगातार नजर बनाए रखी। प्रशासन की तत्परता से स्थिति को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया और शांति व्यवस्था बहाल कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed