{"_id":"6957eb9636e504709c06c1f3","slug":"dreams-shattered-30-year-old-man-drowns-in-amour-leaving-behind-distraught-wife-and-three-orphans-purnea-news-c-1-1-noi1375-3800894-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Purnea News: पूर्णिया में सऊदी से लौटे युवक की तालाब में डूबने से मौत, तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Purnea News: पूर्णिया में सऊदी से लौटे युवक की तालाब में डूबने से मौत, तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar: सऊदी अरब से लौटे अमौर के मो. तहसीन की तालाब में डूबने से मौत हो गई। उनकी मौत से पत्नी प्रमीणा और तीन मासूम बच्चों के सिर से साया उठ गया है। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इस घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है।
मौत के बाद रोते बिखलते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पूर्णिया में जिस घर में एक सप्ताह पहले विदेश से लौटे बेटे की खुशी में जश्न का माहौल था, वहां अब केवल सिसकियाँ और चीखें सुनाई दे रही हैं। घटना अमौर थाना क्षेत्र के बरबट्टा गांव की हैं। जहां विष्णुपूर मिडिल स्कूल के समीप एक खेत में बने तालाब में डूबने से 30 वर्षीय मो. तहसीन की असामयिक मौत ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। मृतक की पत्नी प्रमीणा बेगम की आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वह बार-बार बदहवास होकर एक ही सवाल पूछ रही है। अब कैसे कटेगी जिंदगी और कैसे पलेगा परिवार, तहसीन अपने पीछे तीन मासूम बच्चों मो. असलम (05 वर्ष), अलीजा (03 वर्ष) और मो. अनश (02 वर्ष) को छोड़ गए हैं।
Trending Videos
दो साल पहले सबसे छोटे बेटे के जन्म के बाद तहसीन बेहद खुश थे और उन्होंने अपनी संतानों के बेहतर भविष्य के लिए कई सपने बुने थे। उन्होंने कहा कि उसके पति सऊदी अरब में काम करते थे और एक सप्ताह पूर्व ही अपने पैतृक गांव बरबट्टा आये थे। सऊदी अरब में मेहनत कर वह परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे, लेकिन एक हादसे ने सब कुछ छीन लिया। मृतक के पिता मो. वाजुद्दीन के लिए यह दुख असहनीय है। उन्होंने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे तहसीन अपनी बाइक से विष्णुपूर हाट जाने के लिए निकला था। शाम 5:00 बजे खबर मिली कि उसका शव एक तालाब में मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ें: गोपालगंज में पांच वर्षीय मासूम से हैवानियत, मां ने दर्ज कराई शिकायत; पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
पीड़ित पिता ने रोते हुए कहा कि मेरा बेटा घर से दो किलोमीटर दूर दूसरे गांव के उस तालाब तक कैसे पहुंचा और वह डूबा कैसे, यह समझ से परे है। बुढ़ापे की लाठी टूटने के गम में डूबे पिता को इस संदिग्ध परिस्थिति पर गहरा दुख है। घटना की जानकारी मिलते ही अमौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी प्रक्रिया के तहत शव का पोस्टमार्टम कराना चाहा। हालांकि, परिजनों ने धार्मिक मान्यताओं और भावनाओं को देखते हुए पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद गांव के ही कब्रगाह में गमगीन माहौल के बीच मो. तहसीन को सुपुर्द-ए-खाक कर अंतिम विदाई दी गई।