सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Fake Aadhaar Network Busted in Bihar, 6 Arrested

Bihar News: आधार सिस्टम में सेंध! अररिया में फर्जी दस्तावेज़ गैंग का भंडाफोड़, कई राज्यों के आईडी का दुरुपयोग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Wed, 15 Apr 2026 09:58 AM IST
विज्ञापन
सार

बिहार के अररिया जिले में पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज बनाने वाले एक बड़े गिरोह का खुलासा किया है। पलासी और रानीगंज थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कई अन्य फरार हैं।

Fake Aadhaar Network Busted in Bihar, 6 Arrested
पुलिस हिरासत में फर्जी कार्ड बनाने वाले गिरोह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के अररिया जिले में फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले एक बड़े नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है। पलासी और रानीगंज थाना क्षेत्रों में की गई छापेमारी में कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कई अन्य आरोपी फरार हैं। इस मामले ने देश की पहचान प्रणाली की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Trending Videos


पलासी और रानीगंज में पुलिस की कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, पलासी थाना क्षेत्र के सोहनदर हाट स्थित एक मोबाइल दुकान से अभिषेक कुमार बहरदार, मनीप कुमार बहरदार, शशि कुमार और मुर्शीद आलम को गिरफ्तार किया गया। वहीं उपेश कुमार मंडल मौके से फरार हो गया। वहीं रानीगंज थाना क्षेत्र के डुमरिया बाजार से मो. अताउर्रब कौसर उर्फ वसीम और इम्तियाज अहमद को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो अन्य आरोपी वहां से भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई राज्यों के आईडी का हो रहा था दुरुपयोग
जांच में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह कर्नाटक, मध्य प्रदेश, बिहार और दिल्ली जैसे राज्यों के आईडी का दुरुपयोग कर फर्जी आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज तैयार कर रहा था। खास बात यह सामने आई है कि आरोपी दूसरे राज्यों के आईडी को बाईपास कर नए आधार कार्ड बना रहे थे। इसके साथ ही पुराने आधार कार्ड को भी गलत तरीके से अपडेट किया जा रहा था।

छापेमारी में कई उपकरण और दस्तावेज बरामद
पुलिस की छापेमारी के दौरान लैपटॉप, फिंगरप्रिंट स्कैनर, आईरिस डिवाइस, मोबाइल फोन, प्रिंटर, नकदी, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, वोटर आईडी और कई फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए। एक लैपटॉप में 39 लोगों के आधार इनरोलमेंट और अपडेट से जुड़ा डेटा भी मिला है।

ये भी पढ़ें: किशनगंज पुलिस महकमे में भूचाल, पांच शहरों में फैली थानेदार की संपत्ति, आय से दोगुना ज्यादा पैसा उजागर

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी
इस मामले में बिहार पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के सिस्टम का इस तरह दुरुपयोग राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। ऐसे मामलों की गहन जांच बेहद जरूरी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed