{"_id":"6958b98dfae57542b501076e","slug":"indigo-cancels-purnia-delhi-operations-for-8-days-due-to-notam-and-operational-failures-purnea-news-c-1-1-noi1375-3801832-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: रिपब्लिक डे रिहर्सल का असर, 8 दिन बंद रहेंगी पूर्णिया-दिल्ली फ्लाइट्स, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: रिपब्लिक डे रिहर्सल का असर, 8 दिन बंद रहेंगी पूर्णिया-दिल्ली फ्लाइट्स, यात्री परेशान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 02:03 PM IST
विज्ञापन
सार
गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के कारण पूर्णिया से दिल्ली के बीच इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें 19 से 26 जनवरी तक पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड की प्रैक्टिस और फुल ड्रेस रिहर्सल को लेकर जारी NOTAM के तहत सुबह 10:20 से दोपहर 12:45 बजे तक दिल्ली का एयर स्पेस बंद रहेगा।
पूर्णिया एयरपोर्ट (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
नए साल की शुरुआत के साथ ही सीमांचल क्षेत्र के हवाई यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के चलते पूर्णिया से दिल्ली के बीच संचालित होने वाली इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें 19 जनवरी से 26 जनवरी तक पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं। इन आठ दिनों के लिए एयरलाइंस ने बुकिंग भी बंद कर दी है।
पूर्णिया एयरपोर्ट के डायरेक्टर डीके गुप्ता ने बताया कि दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड की प्रैक्टिस और फुल ड्रेस रिहर्सल को लेकर NOTAM (Notice to Airman) जारी किया गया है। इसके तहत सुबह 10:20 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक दिल्ली का एयर स्पेस बंद रहेगा। परेड के दौरान होने वाले फ्लाईपास्ट और सुरक्षा कारणों से हवाई यातायात पर अस्थायी रोक लगाई जा रही है।
उड़ानें रद्द होने से सबसे ज्यादा परेशानी उन यात्रियों को हो रही है, जिन्होंने हफ्तों पहले अपनी यात्रा की योजना बनाई थी। अचानक हुए इस बदलाव से यात्रियों का न केवल समय बर्बाद हो रहा है, बल्कि होटल, टैक्सी और अन्य बुकिंग पर किए गए खर्चों का भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। एयरपोर्ट प्रशासन ने 19 से 26 जनवरी के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों से अपील की है कि वे हवाई अड्डे के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर जांच लें और रिफंड या री-शेड्यूलिंग के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें।
ये भी पढ़ें: अब सीएम नीतीश कुमार ने खुद जनता से पूछा- और क्या सुविधा चाहिए, मुझे बताइए
इस बीच, हाल ही में दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो की अव्यवस्था भी चर्चा में रही। दिल्ली से पूर्णिया आने वाली एक फ्लाइट को अचानक रद्द कर दिया गया, लेकिन उससे पहले यात्रियों को करीब ढाई घंटे तक विमान के अंदर बैठाए रखा गया। बोर्डिंग के बाद जब यात्रियों ने देरी का कारण पूछा, तो काफी देर बाद पायलट की कमी का हवाला देकर फ्लाइट कैंसिल कर दी गई।
विमान में मौजूद बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को लंबे समय तक बिना पानी और स्पष्ट जानकारी के इंतजार करना पड़ा। यात्री राकेश कुमार ने बताया कि अगर फ्लाइट रद्द ही करनी थी, तो बोर्डिंग से पहले इसकी सूचना क्यों नहीं दी गई। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे इंडिगो की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर PNR नंबर डालकर फ्लाइट की स्थिति जांचें। NOTAM के कारण कैंसिलेशन की स्थिति में यात्री Plan B के तहत फुल रिफंड या वैकल्पिक तारीख का विकल्प चुन सकते हैं। किसी भी तरह की शिकायत के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय के AirSewa पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
Trending Videos