{"_id":"69bfa2b94dfc13576b0a7bad","slug":"one-person-was-killed-and-two-others-were-seriously-injured-in-a-scooter-pickup-collision-in-kishanganj-all-three-were-from-the-same-family-and-were-on-their-way-to-buy-ashtami-items-purnea-news-c-1-1-noi1448-4078186-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: किशनगंज में स्कूटी-पिकअप की टक्कर में एक की मौत, दो गंभीर घायल; एक ही परिवार के थे तीनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: किशनगंज में स्कूटी-पिकअप की टक्कर में एक की मौत, दो गंभीर घायल; एक ही परिवार के थे तीनों
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 02:40 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar: किशनगंज के ठाकुरगंज क्षेत्र में स्कूटी और पिकअप वैन की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों एक ही परिवार के सदस्य थे और अष्ट्याम का सामान लेने जा रहे थे। हादसे में एक टोटो भी पलट गया, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
घटनास्थल का फोटो
विज्ञापन
विस्तार
किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत लोनधोरा के मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। ओवरटेक के दौरान स्कूटी और तेज रफ्तार पिकअप वैन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दौरान एक टोटो भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
Trending Videos
एक की मौके पर ही मौत
दुर्घटना उस समय हुई जब स्कूटी ठाकुरगंज की ओर से आ रही थी, जबकि पिकअप वैन किशनगंज की दिशा से आ रही थी। स्कूटी पर तीन युवक सवार थे, जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कूटी का वाहन संख्या BR 37AE 8371 है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय सचिन सिंह के रूप में हुई है। घायलों में 17 वर्षीय मुकेश कुमार और 25 वर्षीय राहुल कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अष्ट्याम का सामान लेने जा रहे थे युवक
तीनों युवक पोठिया प्रखंड के बेलगाछी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। स्कूटी पर सवार तीनों युवक एक ही परिवार के सदस्य थे और अष्ट्याम का सामान लेने जा रहे थे। घायलों को आनन-फानन में ठाकुरगंज पीएचसी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने सचिन सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल किशनगंज रेफर कर दिया गया।
ये भी पढ़ें: बिहार के पंकज का IPL में हुआ चयन, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बने नेट बॉलर
टोटो में लदी हुई थीं सब्जियां
स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टोटो चालक देवी चौक का निवासी है और उसके टोटो में सब्जियां लदी हुई थीं। टोटो चालक को मामूली चोटें आई हैं और वह टोटो छोड़कर मौके से फरार हो गया।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ठाकुरगंज थाने की पुलिस को सूचना दे दी गई है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया है। इधर, परिजनों और ग्रामीणों के बीच मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन