सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Shankar Motors Employee Found Dead in Rented Room; Family Alleges Work Pressure

Bihar: पूर्णिया में 10 साल से जिस कंपनी को दिया खून-पसीना, उसी के प्रेशर ने ले ली जान? फंदे से लटका मिला शव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Thu, 12 Feb 2026 04:12 PM IST
विज्ञापन
सार

पूर्णिया के गुलाबबाग में शंकर मोटर्स के कर्मी संजीव कुमार का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने कंपनी पर काम के अत्यधिक दबाव का आरोप लगाया है, जबकि कंपनी ने इसे नकारा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Shankar Motors Employee Found Dead in Rented Room; Family Alleges Work Pressure
पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पूर्णिया में एक किराये के मकान में एक निजी एक कर्मचारी का शव फंदे से लटका पाया गया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया। घटना सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग दमका चौक के पास की है। मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के सिमरिया निवासी नागेश्वर बाग के पुत्र संजीव कुमार उर्फ सुशील (35) के रूप में हुई है।

Trending Videos


मृतक के भाई रजनीश कुमार ने इस आत्मघाती कदम के पीछे कंपनी के भारी मानसिक दबाव को जिम्मेदार ठहराया है। रजनीश ने कहा कि संजीव पर काम का बहुत ज्यादा बोझ था। इसी दबाव के कारण दो साल पहले उनके बड़े भाई नितेश ने भी इसी कंपनी से इस्तीफा दे दिया था। दो दिन पहले ही संजीव ने अपने बच्चों की स्कूल फीस के लिए 3 हजार घर भेजे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: मुजफ्फरपुर में इंटर परीक्षा के बाद बवाल, छात्र को गोदाम से खींचकर पीटा; पुलिस जांच में जुटी

परिजनों के लिए यह यकीन करना मुश्किल है कि अपने बच्चों के भविष्य की चिंता करने वाला पिता अचानक ऐसा कदम उठा लेगा। वहीं, शंकर मोटर्स के सेल्स कर्मी अमित कुमार ने इन आरोपों को निराधार बताया है। कंपनी की ओर से कहा गया कि काम का कोई अतिरिक्त दबाव नहीं था। अगर ऐसा होता, तो वे नौकरी छोड़ सकते थे। फिलहाल कंपनी के अन्य कर्मचारी इस घटना से स्तब्ध हैं।

वहीं सदर थाना के अपर थानाध्यक्ष शशि कुमार भगत ने बताया कि जब संजीव ड्यूटी पर नहीं पहुंचे, तो सहकर्मियों ने उन्हें कई बार फोन किया। फोन रिसीव न होने पर कंपनी के कर्मचारी उनके भारत पेट्रोल पंप के पास स्थित किराये के कमरे पर पहुंचे। मकान मालिक की मौजूदगी में जब कमरे का दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर संजीव का शव पंखे से झूलता मिला। वहीं सदर थाना पुलिस ने शव को पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या यह वाकई काम के तनाव का मामला है या इसके पीछे कोई और व्यक्तिगत कारण था। परिजनों के आने के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed