सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran shines in Bihar Board 10th results one student securing seventh and two eighth positions in top 10

BSEB Result: दसवीं परीक्षा में सारण का जलवा, एक सातवें, तो दो छात्रों ने आठवां स्थान लाकर टॉप-10 में बनाई जगह

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Mon, 30 Mar 2026 08:11 AM IST
विज्ञापन
सार

BSEB Result: बिहार बोर्ड मैट्रिक 2026 के परिणाम में सारण जिले के तीन छात्रों ने टॉप-10 में जगह बनाकर जिले का नाम रोशन किया। अमित कुमार ने 484 अंकों के साथ सातवां स्थान हासिल किया, जबकि मनीष कुमार और शताक्षी मित्तल ने 483 अंकों के साथ आठवां स्थान प्राप्त किया। ग्रामीण पृष्ठभूमि से आए इन छात्रों की सफलता ने मेहनत और मार्गदर्शन की अहमियत को साबित किया।

Saran shines in Bihar Board 10th results one student securing seventh and two eighth positions in top 10
टॉपर मनीष और शताक्षी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा घोषित वर्ष 2026 के मैट्रिक परीक्षा परिणाम में सारण जिले के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर पूरे जिले का मान और सम्मान बढ़ाया है। सबसे खास बात यह है कि सारण जिले के तीन मेधावी छात्रों ने राज्य स्तर पर टॉप-10 में स्थान हासिल कर शिक्षा जगत में नई मिसाल पेश की है। 

Trending Videos


अमित ने हासिल किया सातवां स्थान
सारण के बनियापुर प्रखंड अंतर्गत हरपुर छतवा गांव निवासी राकेश राय के पुत्र अमित कुमार ने 484 अंक प्राप्त कर पूरे बिहार में सातवां स्थान हासिल किया है। ग्रामीण परिवेश से आने वाले छात्र ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। सारण जिले के इन तीनों प्रतिभाशाली—एक छात्रा और दो छात्रों—की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष कुमार ने पाया आठवां स्थान
वहीं, महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित गिरीश तिवारी द्वारा पैतृक गांव मांझी प्रखंड के बरेजा गांव में स्थापित बरेजा उच्च विद्यालय के मेधावी छात्र मनीष कुमार ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 483 अंक प्राप्त कर राज्य में आठवां स्थान हासिल किया है। मनीष की इस सफलता से उनके गांव और प्रखंड क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और कोचिंग संस्थान को दिया है।

ये भी पढ़ें: Bseb 10th result: शमशीर ने बिहार में छठा स्थान किया हासिल, संघर्ष की ये कहानी जानकर हो जाएंगे प्रभावित

बेटियां भी नहीं रहीं पीछे
इसी कड़ी में छपरा सदर प्रखंड के दौलतगंज रतनपुरा मोहल्ला निवासी शताक्षी मित्तल ने भी 483 अंक हासिल कर आठवां स्थान प्राप्त किया है। वह शहर के गांधी उच्च विद्यालय की छात्रा हैं। शताक्षी ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार और शिक्षकों को देते हुए भविष्य में यूपीएससी की तैयारी कर देश सेवा का लक्ष्य निर्धारित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed