फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A 12-year-old boy died tragically after getting stuck in a tractor rotary.

Bihar Accident: सीवान में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक की मौत

Thu, 09 Jul 2026 08:08 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: सारण ब्यूरो Updated Thu, 09 Jul 2026 08:08 PM IST
सार

सीवान के दारौंदा थाना क्षेत्र के गोरौली गांव में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर से गिरकर 12 वर्षीय अनीश कुमार रोटावेटर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
A 12-year-old boy died tragically after getting stuck in a tractor rotary.
ट्रैक्टर से मौत संबंधित फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

दारौंदा थाना क्षेत्र के गोरौली गांव में गुरुवार दोपहर खेत की जुताई के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी सुभाष महतो के पुत्र अनीश कुमार (12) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, अनीश खेत में ट्रैक्टर से जुताई कराने गया था। इसी दौरान वह असंतुलित होकर ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और रोटावेटर (रोटरी) की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए।

विज्ञापन

सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद दारौंदा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह और डायल-112 के एसआई योगेंद्र तिवारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों को पुलिस अधिकारियों ने समझाकर शांत कराया और स्थिति को नियंत्रित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: राजद को कांग्रेस का साथ पर उठे सवाल, नामांकन में बड़े नेताओं की गैरमौजूदगी पर लालू के करीबी क्या बोले?

 

अनीश दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। उसके छोटे भाई सतीश कुमार (6 वर्ष) और बहन संजल कुमारी (7 वर्ष) हैं। बेटे की मौत से मां ज्योति देवी और दादा मोहन महतो (70 वर्ष) का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता सुभाष महतो परिवार के भरण-पोषण के लिए केरल में पेंटर का काम करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीवान भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed