{"_id":"6a5c4f76e7a3a38f1607cdfe","slug":"a-high-speed-bike-collided-with-an-iron-gate-resulting-in-the-tragic-death-of-a-young-man-saran-news-c-1-1-noi1370-4518162-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saran: तेज रफ्तार बाइक लोहे के गेट से टकराई, एक युवक की मौके पर मौत; तीसरा साथी हादसे के बाद फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saran: तेज रफ्तार बाइक लोहे के गेट से टकराई, एक युवक की मौके पर मौत; तीसरा साथी हादसे के बाद फरार
Sun, 19 Jul 2026 12:02 PM IST
सारण ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:02 PM IST
सार
Bihar News: सारण के भेल्दी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक लोहे के गेट से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक पर सवार तीसरा युवक दुर्घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह तेज रफ्तार बाइक दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा एनएच-722 पर कटसा उप डाकघर के समीप हुआ, जहां एक ही बाइक पर सवार तीन युवक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक घर के बाहर लगे लोहे के गेट से टकरा गए। दुर्घटना के बाद तीसरा युवक मौके से फरार हो गया।
मृतक की पहचान गड़खा थाना क्षेत्र के मीठेपुर गांव निवासी 25 वर्षीय रणधीर कुमार के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान गड़खा थाना क्षेत्र के मीनापुर गांव निवासी चंदेश्वर राय के पुत्र सुधन कुमार के रूप में हुई है। घायल का प्राथमिक उपचार गड़खा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में कराने के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर तेज गति से भेल्दी की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे कटसा उप डाकघर के समीप पहुंचे, चालक ने बाइक से नियंत्रण खो दिया और बाइक सीधे सड़क किनारे लगे लोहे के गेट से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रणधीर कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि सुधन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद तीसरा युवक मौके से फरार
दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी। इसी दौरान बाइक पर सवार तीसरा युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी पहचान और तलाश में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें: फैजल खान सर पर छात्रों के साथ...; रौशन आनंद का बड़ा आरोप सोशल मीडिया पर वायरल
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना मिलते ही भेल्दी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। साथ ही फरार युवक की तलाश भी जारी है।