फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A woman was bitten by a poisonous snake while cleaning her stove, and died during treatment

Bihar: चूल्हा साफ करते समय जहरीले सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गंवाया कीमती समय; महिला की मौत

Thu, 09 Jul 2026 03:45 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: सारण ब्यूरो Updated Thu, 09 Jul 2026 03:45 PM IST
सार

सारण के हरपुर गांव में चूल्हा साफ करते समय 65 वर्षीय शिवपति देवी को जहरीले सांप ने डंस लिया। परिजन पहले झाड़-फूंक कराते रहे, बाद में अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने समय पर इलाज कराने की अपील की।

विज्ञापन
A woman was bitten by a poisonous snake while cleaning her stove, and died during treatment
मृतका के घर पहुंचे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में सर्पदंश की दर्दनाक घटना में 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव निवासी त्रिलोकी महतो की पत्नी शिवपति देवी के रूप में हुई है। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके घर पहुंचे।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शिवपति देवी अपने घर में चूल्हा साफ कर रही थीं। इसी दौरान चूल्हे के पास छिपे एक जहरीले सांप ने उन्हें डंस लिया। सर्पदंश के बाद परिजन घबरा गए और पहले झाड़-फूंक का सहारा लिया। बाद में तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दरियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। हालांकि शरीर में जहर तेजी से फैल जाने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर दरियापुर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


पढ़ें: गोपालगंज में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन

शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। पूर्व जिला परिषद सदस्य राजनाथ राय, अजय राय सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी मृतका के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और प्रशासन से आपदा राहत के तहत मिलने वाली सरकारी सहायता जल्द उपलब्ध कराने की मांग की।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में घर, चूल्हा, लकड़ी, भूसा या अन्य बंद स्थानों की सफाई करते समय विशेष सावधानी बरतें। यदि किसी व्यक्ति को सांप काट ले तो झाड़-फूंक में समय गंवाने के बजाय तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर इलाज कराएं। समय पर उपचार मिलने से मरीज की जान बचाई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed