Bihar: जेपी सेतु पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पटना से गांव लौट रहा था
सारण के जेपी सेतु पर अज्ञात वाहन की टक्कर से सिवान निवासी 27 वर्षीय गुड्डू कुमार की मौत हो गई। वह पटना से अपने गांव लौट रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार वाहन चालक की तलाश कर रही है।
सारण के जेपी सेतु पर अज्ञात वाहन की टक्कर से सिवान निवासी 27 वर्षीय गुड्डू कुमार की मौत हो गई। वह पटना से अपने गांव लौट रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार वाहन चालक की तलाश कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सारण जिले में गुरुवार देर शाम जेपी सेतु पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मछगरा गांव निवासी स्वर्गीय शिवशंकर शर्मा के 27 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार के रूप में हुई है। वह पटना में मोटरसाइकिल रिपेयरिंग का काम करता था। गुरुवार को वह अपने पैतृक गांव लौट रहा था। इसी दौरान जेपी सेतु पर किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
पढे़ं: सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में एमटेक दाखिले के लिए 10 जुलाई से आवेदन शुरू, जानें कब आएगा रैंक कार्ड?
पुलिस ने मृतक की जेब से आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और मोबाइल बरामद कर उसकी पहचान की तथा परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। युवक की असमय मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।