सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   An electrician died tragically after being electrocuted at mega mart in Saran He married year earlier

Bihar: मेगा मार्ट में काम करते-करते चली गई युवक की जान, एक साल पहले हुई थी शादी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sun, 10 May 2026 07:52 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: छपरा के एक मेगा मार्ट में बिजली का काम करने गए मिस्त्री जितेंद्र कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए मॉल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की।

An electrician died tragically after being electrocuted at mega mart in Saran He married year earlier
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

घर के कमाऊ युवक की मेगा मार्ट में करंट लगने से हुई दर्दनाक मौत की खबर से परिवार सहित पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। घटना सारण जिला मुख्यालय स्थित भगवान बाजार थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार में संचालित एक मॉल की बताई जा रही है, जहां काम कर रहे एक बिजली मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने सदर अस्पताल छपरा में जमकर हंगामा किया और मॉल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के गोदरेज मोहल्ला निवासी परशुराम साह के पुत्र जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है।

Trending Videos


बिजली के काम के लिए बुलाया गया था युवक
परिजनों ने बताया कि पिछले दो दिनों से शहर के एक मॉल के कर्मचारियों द्वारा जितेंद्र कुमार को फोन कर बिजली से संबंधित कार्य के लिए बुलाया जा रहा था। शुक्रवार की शाम वह मॉल में काम करने पहुंचा। बताया जा रहा है कि मॉल के पावर पैनल के पास कार्य करने के दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा
घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने छपरा सदर अस्पताल में हंगामा करते हुए विशाल मेगा मार्ट प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना को लेकर अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

तड़पता रहा युवक, देर से पहुंचे कर्मचारी
परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद भी काफी देर तक जितेंद्र पावर पैनल के पास तड़पता रहा, लेकिन मॉल प्रबंधन का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। पार्किंग में वाहन लगाने आए कुछ ग्राहकों ने जब घटना देख शोर मचाया, तब जाकर मॉल के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घर की जिम्मेदारी संभालता था मृतक 
जितेंद्र कुमार दो भाइयों में सबसे बड़ा था और पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। उसके माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। करीब एक वर्ष पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

ये भी पढ़ें: बेटी की डोली से पहले उठी मां की अर्थी, खुशियों वाले घर में अचानक मच गई चीख-पुकार

पुलिस जांच में जुटी
इस संबंध में भगवान बाजार थाने के थानाध्यक्ष रणधीर कुमार राय ने बताया कि करंट लगने से एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed