{"_id":"6a22c2636fece5c5d60bc08f","slug":"bihar-gas-leak-ammonia-gas-leakage-at-chhapra-cold-storage-triggers-panic-many-ill-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: छपरा के कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप, विस्फोट जैसी आवाज के बाद मची अफरा-तफरी; कई बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: छपरा के कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप, विस्फोट जैसी आवाज के बाद मची अफरा-तफरी; कई बीमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
सार
छपरा के रामा कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस रिसाव से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गैस के प्रभाव से कई लोगों को आंखों में जलन, घबराहट और उल्टी की शिकायत हुई। फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। मामले की जांच जारी है।
छपरा में अमोनिया गैस रिसाव से मचा हड़कंप
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
छपरा शहर के साढ़ा बाजार समिति क्षेत्र स्थित एक कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस रिसाव की घटना से शुक्रवार को इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि कोल्ड स्टोर परिसर से अचानक विस्फोट जैसी आवाज सुनाई दी, जिसके बाद अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर निकल आए।
इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा
मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रामा कोल्ड स्टोर का है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गैस का असर फैलते ही कई लोगों को आंखों में जलन, घबराहट, बेचैनी और उल्टी जैसी समस्याएं होने लगीं। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों पर इसका असर अधिक देखा गया। कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।
राहत बचाव कार्य शुरू हुआ
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पानी और अन्य आवश्यक संसाधनों की मदद से स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। सुरक्षा के मद्देनजर प्रभावित क्षेत्र को कुछ समय के लिए घेराबंदी कर सुरक्षित रखा गया।
विज्ञापन
घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) नितेश कुमार और एएसपी राम पुकार सिंह भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने कोल्ड स्टोर का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीओ नितेश कुमार ने बताया कि गैस रिसाव की सूचना मिलने के बाद तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया। साथ ही पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं, ताकि गैस रिसाव के कारणों का पता लगाया जा सके।
ये भी पढ़ें- प्रसाद अस्पताल हादसे पर सरकार सख्त! मंत्री रमा निषाद ने किया निरीक्षण; कहा- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों और तकनीकी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। प्रशासन ने कोल्ड स्टोर प्रबंधन को सुरक्षा व्यवस्था में आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, स्थिति अब सामान्य होने की ओर है, लेकिन प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। वहीं गैस रिसाव के कारणों की जांच जारी है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos