{"_id":"6a2fc878028cbb947e076b09","slug":"bihar-news-21-year-old-girl-dies-by-suicide-in-saran-family-in-deep-shock-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: जिस घर को संभालने की थी जिम्मेदारी, वहीं फंदे से झूल गई युवती; सदमे में परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: जिस घर को संभालने की थी जिम्मेदारी, वहीं फंदे से झूल गई युवती; सदमे में परिवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 03:10 PM IST
विज्ञापन
सार
सारण के मशरक थाना क्षेत्र स्थित दुमदुमा गांव में 21 वर्षीय सहाना खातून ने कथित रूप से फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
ग्रामीण एकत्रित हुए
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव में रविवार देर रात एक 21 वर्षीय युवती द्वारा फंदे से लटककर जान देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
कमरे में फंदे से लटकी मिली युवती
मृतका की पहचान दुमदुमा गांव निवासी अजमत हुसैन की 21 वर्षीय पुत्री सहाना खातून के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सहाना अपने घर के एक कमरे में फंदे से लटकी मिली। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद मशरक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया है।
मौत के पीछे की वजह नहीं हुई स्पष्ट
पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar News : आज खत्म हो रही समयसीमा, क्या आवास खाली करेंगी राबड़ी देवी या बढ़ेगा राजनीतिक टकराव?
जानकारी के अनुसार, सहाना खातून पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। उसके पिता कबाड़ी का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटी की अचानक मौत से परिवार गहरे सदमे में है। गांव में भी मातम का माहौल है और घटना को लेकर लोगों में चर्चा बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।