सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Neeraj Brings Honor at UN CSW70 Raises Issue of Education for Rural Girls

Bihar: बिहार के नीरज ने UN के CSW70 में बढ़ाया सारण का मान, ग्रामीण बालिकाओं की शिक्षा का उठाया मुद्दा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Mon, 23 Mar 2026 09:57 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: सारण के पानापुर प्रखंड के पकरी नारोटम गांव निवासी नीरज कुमार सिंह ने संयुक्त राष्ट्र के CSW70 सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ग्रामीण बालिकाओं की शिक्षा, डिजिटल साक्षरता, नेतृत्व विकास और बाल विवाह रोकथाम जैसे मुद्दों को वैश्विक मंच पर मजबूती से उठाया।

Bihar Neeraj Brings Honor at UN CSW70 Raises Issue of Education for Rural Girls
नीरज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के एक छोटे से गांव के युवा नीरज कुमार सिंह ने संयुक्त राष्ट्र के कमीशन ऑन द स्टेटस ऑफ वुमेन (CSW70) के 70वें सत्र में भारत का प्रतिनिधित्व कर राज्य ही नहीं, बल्कि देश का मान और सम्मान बढ़ाया है। न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित इस वैश्विक सम्मेलन में नीरज ने भारत की ओर से ग्रामीण बालिकाओं की शिक्षा और महिला सशक्तिकरण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।

Trending Videos


9 से 19 मार्च तक चले इस सम्मेलन में शामिल हुए नीरज
विगत 9 से 19 मार्च 2026 तक चले इस सम्मेलन में लगभग 139 देशों के प्रतिनिधियों, 110 से अधिक सिविल सोसायटी संगठनों और 75 देशों के युवा प्रतिनिधियों की भागीदारी रही। इस दौरान सारण जिला मुख्यालय से लगभग 55 किलोमीटर दूर गंडक दियारा सह नक्सल प्रभावित इलाके, पानापुर प्रखंड स्थित पकरी नारोटम गांव निवासी नीरज कुमार सिंह ने बिहार सहित ग्रामीण भारत की चुनौतियों को वैश्विक मंच पर मजबूती से रखा। ग्रामीण बालिकाओं पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि अगर अवसर मिले तो वे चांद तक जाने से भी पीछे नहीं हटेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण बालिकाओं की शिक्षा विकास की आधारशिला
भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए नीरज ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण बालिकाओं की शिक्षा केवल उनका अधिकार ही नहीं, बल्कि समाज के समग्र विकास की आधारशिला है। उन्होंने डिजिटल साक्षरता, नेतृत्व विकास और बाल विवाह रोकथाम जैसे मुद्दों पर विशेष जोर दिया। अपने जमीनी अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि यदि सही संसाधन और अवसर मिलें तो ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियां समाज में बड़ा बदलाव ला सकती हैं।

ये भी पढ़ें: आठ साल से फाइलों में दबी योजना, सड़क पर उजड़ते दुकानदार, आखिर कब बनेगा वेंडिंग जोन?

नीरज ने अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया से की है पढ़ाई
उन्होंने स्थानीय स्तर के प्रयासों और वैश्विक नीतियों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर भी बल दिया। मालूम हो कि नीरज कुमार सिंह ने हाल ही में अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया से इंटरनेशनल एजुकेशनल डेवलपमेंट में अपनी पढ़ाई पूरी की है और दक्षिण एशिया के कई देशों में विकास कार्य का अनुभव रखते हैं। साथ ही वे शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और सामाजिक बदलाव के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। नीरज की इस उपलब्धि पर गांव, प्रखंड सहित पूरे जिले में खुशी का माहौल है। एक छोटे से गांव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने की उनकी यह यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। यह उपलब्धि न केवल बिहार, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed