सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Chhapra News: Road accident near Tehti Dabra river bridge, young man dies after being hit by a speeding bike.

Bihar News: अनियंत्रित बाइक ने दुकानदार को मारी ठोकर, युवक की मौके पर मौत; सात महीने पहले हुई थी शादी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा/सारण Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Fri, 28 Nov 2025 05:34 PM IST
विज्ञापन
सार

परिजनों ने बताया कि विनोद कुमार की शादी इसी वर्ष अप्रैल 2025 में बांसडीह चैनपुर गांव निवासी रमेश राय की पुत्री प्रीति कुमारी से हुई थी। घटना के बाद घर और ससुराल दोनों जगह कोहराम मच गया है।

Chhapra News: Road accident near Tehti Dabra river bridge, young man dies after being hit by a speeding bike.
मढ़ौरा थाना क्षेत्र के टेहटी डबरा नदी पुल के पास हुआ सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के टेहटी डबरा नदी पुल के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दुकान के बाहर झाड़ू लगा रहे एक युवक को अनियंत्रित बाइक चालक ने जोरदार ठोकर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मढ़ौरा थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव निवासी बद्री प्रसाद राय के 29 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार राय के रूप में हुई है।

Trending Videos

परिजनों ने बताया कि विनोद कुमार की शादी इसी वर्ष अप्रैल 2025 में बांसडीह चैनपुर गांव निवासी रमेश राय की पुत्री प्रीति कुमारी से हुई थी। घटना के बाद घर और ससुराल दोनों जगह कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया
मृतक के चाचा कालिका प्रसाद यादव ने बताया कि विनोद टेहटी बाजार में मोटरसाइकिल गैरेज और सर्विसिंग सेंटर चलाते थे। रोज की तरह शुक्रवार सुबह भी उन्होंने दुकान खोली और बाहर सफाई कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक सवार ने उन्हें सामने से जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल विनोद को स्थानीय लोग पास के निजी क्लीनिक ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने बाइक सवार को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही मढ़ौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।


ये भी पढ़ें- Bihar: सीएम नीतीश कुमार PMCH में क्यों? दिन में महिलाओं को 10 हजार भेजे, अब राज्य के सबसे बड़े अस्पताल पहुंचे

आक्रोशित लोगों को पुलिस ने कराया शांत
घटना दो थाना क्षेत्रों की सीमा पर हुई, इसलिए अमनौर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। आक्रोशित लोगों के विरोध के बीच पुलिस एवं स्थानीय दुकानदारों ने समझाकर माहौल को शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed