सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   saran two cousin sisters died after drowning in water filled pit jitwarpur derni chhapra bihar

Bihar News: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो चचेरी बहनों की मौत, गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: Ashutosh Pratap Singh Updated Mon, 11 May 2026 07:50 AM IST
विज्ञापन
सार

सारण जिले के डेरनी थाना क्षेत्र के जितवारपुर गांव में रविवार देर शाम दर्दनाक हादसे में दो चचेरी बहनों की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चियां घर के बाहर खेलते-खेलते लीची के पेड़ के पास पहुंच गई थीं, जहां निर्माण के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में बारिश का पानी भरा था।

saran two cousin sisters died after drowning in water filled pit jitwarpur derni chhapra bihar
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सारण जिले के डेरनी थाना क्षेत्र के जितवारपुर गांव में रविवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम चचेरी बहनों की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृत बच्चियों की पहचान जितवारपुर गांव निवासी संजय शर्मा की छह वर्षीय बेटी नेहा कुमारी और दिनेश शर्मा की पांच वर्षीय बेटी जूही कुमारी के रूप में हुई है। दोनों बच्चियां चचेरी बहन थीं और हमेशा साथ-साथ खेला करती थीं।

Trending Videos

घर के बाहर खेलते-खेलते पहुंचीं गड्ढे के पास

परिजनों ने बताया कि रविवार दोपहर दोनों बच्चियां घर के बाहर खेल रही थीं। खेलते-खेलते वे घर के सामने लगे लीची के पेड़ के पास पहुंच गईं। बताया जा रहा है कि पेड़ के पास घर निर्माण के लिए पहले से एक गहरा गड्ढा खोदा गया था, जिसमें बारिश और आसपास का पानी भरा हुआ था। खेल के दौरान दोनों बच्चियों का पैर फिसल गया और वे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरीं। घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, इसलिए किसी को इसकी जानकारी नहीं मिल सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर बाद शुरू हुई तलाश

जब काफी देर तक दोनों बच्चियां घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। आसपास खोजबीन के दौरान दोनों बच्चियां गड्ढे में डूबी हुई मिलीं। इसके बाद परिवार के लोग आनन-फानन में दोनों को बाहर निकालकर इलाज के लिए परसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

एक ही परिवार की दो मासूम बच्चियों की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर उन्हें सांत्वना देने में जुटे रहे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार

घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेजने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों बच्चियों के शव परिजन अपने साथ घर वापस ले गए। बताया गया है कि नेहा गांव के स्कूल में तीसरी कक्षा की छात्रा थी, जबकि जूही दूसरी कक्षा में पढ़ती थी। दोनों की असमय मौत से पूरे गांव में गहरा दुख और शोक का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed