सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Bengaluru rapido driver dropped off the girl at midnight in home video goes viral on social media

Viral Video: आधी रात को कैब न मिलने पर रैपिडो ड्राइवर ने किया कुछ ऐसा, लोग बोले- इंसानियत अभी जिंदा है

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Soniya Kaushik Updated Tue, 07 Apr 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: वीडियो में एक लड़की यह बताती नजर आती है कि कैसे आधी रात को एक रैपिडो वाले ने उसे सुरक्षित घर पहुंचाया, जब उसे कैब तक नहीं मिल रही थी। 

Bengaluru rapido driver dropped off the girl at midnight in home video goes viral on social media
आधी रात को बेंगलुरु पहुंची लड़की की रैपिडो ड्राइवर ने की मदद - फोटो : @ablahh.nari
विज्ञापन

विस्तार

Bengaluru Rapido Driver Viral Video: आधी रात को किसी भी शहर में लड़की का अकेले होना सुरक्षित नहीं माना जाता है। अंधेरा, सुनसान सड़कों की वजह से सुरक्षा का जोखिम काफी बढ़ जाता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर बेंगलुरु से एक लड़की का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बताती नजर आती है कि, जब उसे आधी रात को कैब नहीं मिल रही थी, तो कैसे एक रैपिडो वाले ने उसे सुरक्षित घर पहुंचाया। 

Trending Videos

Viral Video: एयर फोर्स से रिटायर होकर जब घर लौटे पिता, तो बेटे ने दिया ऐसा सम्मान, वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में लड़की बताती नजर आती है कि, एयरपोर्ट से वो बस में बैठकर कड़ुगोडी पहुंचीं। इस वक्त बस वाला कैब आने तक साथ में इंतजार करता रहा। क्योंकि ये आधी रात का समय था, इसलिए मुझे कैब मिल ही नहीं रही थी। फिर एक रैपिडो वाले ने मेरी सारी चिंता को जीरो कर दिया, जब उसने मैप के सहारे मुझे घर पहुंचा दिया।


अब बारी किराए की थी तो मुझे लगा कि रात का समय है ये खूब पैसे मांगेगा। लेकिन रैपिडो ड्राइवर ने मुझे बहुत सेफ फील कराया। उसने ये कहते हुए किराया बताने से मना कर दिया कि रात बहुत है मेरी जिम्मेदारी थी, आपको घर पहुंचाना इसलिए आपको जो सही लगे दे दो। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aishwarya Kalparjun | Solo travel (@ablahh.nari)


वीडियो को ऐश्वर्या कल्पार्जुन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है कि, वो इस दिन को अपने लिए खास मानती हैं। वीडियो को अबतक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। 

Viral Video: गुलाबी गुब्बारों से सजी कार, अनोखे अंदाज में दिखी बेटी के जन्म की खुशी, वीडियो ने जीता लोगों का दिल


Viral Video: गंगा नदी में फंसा कुत्ता, तभी नाव वाले ने दिखाई ऐसी इंसानियत, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल

रैपिडो ड्राइवर और ऐश्वर्या का ये वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- इंसानियत अभी जिंदा है। तो वहीं कई यूजर्स ये भी मान रहे हैं कि लड़कियों के ट्रेवल का ये बिल्कुल भी सही समय नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed