सब्सक्राइब करें

दो देशों की राजधानी कहलाता है यह शहर, बड़ा ही अनोखा है इतिहास

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 13 Aug 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
Interesting History of Rome which is called the capital of two countries
रोम - फोटो : Pixabay

भले ही रोम आप नहीं गए हों, लेकिन इसके बारे में आपने सुना तो होगा ही। वैसे तो यह इटली की राजधानी है, लेकिन इसके अलावा भी एक और देश है, जिसकी राजधानी भी रोम को ही माना जाता है। इस देश का नाम है वेटिकन सिटी, जिसे दुनिया का सबसे छोटा देश माना जाता है। ईसाई धर्म के प्रमुख संप्रदाय रोमन कैथोलिक चर्च का यही केंद्र है और इस संप्रदाय के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप का निवास स्थान भी यही है। असल में वेटिकन सिटी रोम के अंदर ही स्थित है। इसी वजह से यह शहर दो देशों की राजधानी कहलाता है।     

Trending Videos
Interesting History of Rome which is called the capital of two countries
रोम - फोटो : Pixabay

रोम को सात पहाड़ियों का नगर, प्राचीन विश्व की सामग्री और इटरनल सिटी (होली सिटी यानी पवित्र शहर) के उपनामों से भी जाना जाता है। यह शहर वर्ष 1871 में इटली साम्राज्य की राजधानी बना था और 1946 में यह इटली गणतंत्र की राजधानी कहलाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Interesting History of Rome which is called the capital of two countries
प्राचीन रोम के खंडहर - फोटो : Pixabay

प्राचीन काल में रोम एक साम्राज्य था, जिसके संस्थापक और पहले राजा रोम्यूलस थे। माना जाता है कि उन्ही के नाम पर रोम का नामकरण हुआ था। रोम्यूलस के एक जुड़वां भाई भी थे, जिनका नाम रेमुस था। कहा जाता है कि उन्हें मादा भेड़िये ने पाला था। 

Interesting History of Rome which is called the capital of two countries
रोम - फोटो : Pixabay

माना जाता है कि इमारतें बनाने के लिए दुनिया में सबसे पहले कंक्रीट का इस्तेमाल 2100 साल पहले रोम के निवासी यानी रोमन लोगों ने किया था। सिर्फ यही नहीं, यह भी कहा जाता है कि दुनिया का पहला शॉपिंग मॉल यहां 107-110 ईसवी में ही बन गया था, जिसे 'ट्रेजन्स मार्केट' कहा जाता था। 

विज्ञापन
Interesting History of Rome which is called the capital of two countries
रोम का एतिहासिक ट्रेवी फाउंटेन - फोटो : Pixabay

रोम को अगर 'चर्चों का शहर' कहा जाए तो गलत नहीं होगा, क्योंकि यहां 900 से ज्यादा चर्च हैं, जिनमें से कुछ तो सैकड़ों साल पुराने हैं। इसके अलावा यहां 200 से भी अधिक फाउंटेन (फव्वारे) भी हैं। यहां का एतिहासिक ट्रेवी फाउंटेन पर्यटकों का सबसे ज्यादा पसंदीदा स्थल है, जहां हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed