फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धरती की पांच ऐसी रहस्यमय जगहें, जहां काम नहीं करता गुरुत्वाकर्षण बल

Sat, 11 Apr 2020 08:24 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 11 Apr 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
Mysterious Places on Earth where gravity becomes zero
मिस्ट्री स्पॉट, सांता क्रूज कैलिफोर्निया - फोटो : Social media

यह दुनिया अजब-गजब रहस्यों से भरी हुई है। वैसे तो ये बात आप जानते ही होंगे कि गुरुत्वाकर्षण के बिना जीवन असंभव है, लेकिन इसके बावजूद इस धरती पर कुछ ऐसी जगहें हैं, जहां गुरुत्वाकर्षण काम ही नहीं करता। ये जगहें आज भी एक रहस्य ही बनी हुई हैं कि आखिर कैसे कोई जगह बिना गुरुत्वाकर्षण के हो सकती है, जबकि उसके आसपास की सभी जगहों पर गुरुत्वाकर्षण बल काम करता है। आज हम आपको ऐसी ही पांच जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां ऐसा 'चमत्कार' होता है। इनमें से एक जगह तो भारत में भी है। 

Mysterious Places on Earth where gravity becomes zero
मिस्ट्री स्पॉट, सांता क्रूज कैलिफोर्निया - फोटो : Social media

मिस्ट्री स्पॉट, सांता क्रूज कैलिफोर्निया

इस जगह को 'मिस्ट्री स्पॉट' के जाना जाता है, जो अमेरिका के कैलिफोर्निया के सांता क्रूज में है। इस जगह की खोज साल 1939 में हुई थी। तब खोजकर्ताओं को ऐसा लगा था, जैसे इस जगह पर कोई रहस्यमय ताकत छुपी हुई है, लेकिन जब गहराई से इसकी छानबीन की गई तो पता चला कि 150 वर्ग फीट के एक गोलाकार इलाके में गुरुत्वाकर्षण बल काम ही नहीं करता है। यहां पानी नीचे से ऊपर की तरफ बहता है। साथ ही अगर इंसान चाहे तो यहां बिना गिरे किसी एक कोण पर खड़ा हो सकता है। यह जगह वाकई अद्भुत है। 

Mysterious Places on Earth where gravity becomes zero
सेंट इग्नास मिस्ट्री स्पॉट, मिशिगन - फोटो : Social media

सेंट इग्नास मिस्ट्री स्पॉट, मिशिगन

अमेरिका के मिशिगन में भी ऐसी ही एक जगह है, जिसे 'सेंट इग्नास मिस्ट्री स्पॉट' कहते हैं। इस जगह की खोज 1950 में हुई थी। जब कुछ लोगों की एक टीम इस जगह की जांच के लिए पहुंची तो उनके सारे उपकरण ही यहां आकर बंद पड़ गए। कई दिनों के बाद पता चला कि यहां 300 वर्गफीट के इलाके में गुरुत्वाकर्षण बल काम नहीं करता है। इस जगह पर खड़े होकर आपको ऐसा लगेगा, जैसे आप किसी अंतरिक्ष यान में हों। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mysterious Places on Earth where gravity becomes zero
कॉस्मॉस मिस्ट्री स्पॉट, रैपिडी सिटी - फोटो : Social media

कॉस्मॉस मिस्ट्री एरिया, रैपिडी सिटी 

अमेरिका के दक्षिणी डकोटा में मौजूद इस रहस्यमय जगह को कॉस्मॉस मिस्ट्री स्पॉट के नाम से जाना जाता है। इस जगह पर दुनिया बिल्कुल अलग है। यहां विचित्र प्रकार के पेड़ देखने को मिलते हैं, जो अजीब तरीके से एक ही ओर झुके हुए हैं। यहां अगर आप चाहें तो सिर्फ एक पैर पर बिना गिरे खड़े हो सकते हैं। इस जगह पर आकर आपको ऐसा लगेगा, जैसे आपका वजन बिल्कुल कम हो गया है। 

विज्ञापन
Mysterious Places on Earth where gravity becomes zero
स्पुक हिल, फ्लोरिडा - फोटो : Social media

स्पुक हिल, फ्लोरिडा

अमेरिका के फ्लोरिडा में भी एक ऐसी ही जगह है, जिसे 'स्पुक हिल' के नाम से जाना जाता है। आमतौर पर गाड़ियां ढलान की दिशा में बिना किसी सहारे के चलती जाती हैं, वहीं इस जगह पर ठीक इसके उलट है। यहां अगर आप अपनी कार को बंद करके खड़ी कर देंगे तो वह अपने आप ढलान की विपरीत दिशा में खिंची चली जाती है। ऐसा यहां गुरुत्वाकर्षण बल के काम नहीं करने के कारण होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed