फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Wheel detaches from moving road roller on the mountains biker escaped from accident viral video

Viral Video: पहाड़ों पर चलते रोड रोलर का पहिया हुआ अलग, बाइक सवार की सूझबूझ ने टाला बड़ा हादसा

Thu, 23 Jul 2026 10:27 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Thu, 23 Jul 2026 10:27 AM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर पहाड़ों से एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें सड़क पर चलते एक बाइकर के साथ कुछ ऐसा होता है, जो आपके होश उड़ा देगा। 

विज्ञापन
Wheel detaches from moving road roller on the mountains biker escaped from accident viral video
चलती रोड पर निकला रोड रोलर का पहिया - फोटो : @rohrusebawa_

विस्तार

Road Roller Accident Viral Video:  सामान्य सड़कों की तुलना में पहाड़ी सड़कों पर बाइक चलाने के लिए कहीं अधिक सावधानी, अनुभव और नियंत्रण की जरूरत होती है। आपकी छोटी सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर पहाड़ों से एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें सड़क पर चलते एक बाइकर के साथ कुछ ऐसा होता है, जो आपके होश उड़ा देगा। 

विज्ञापन


Viral Video: खेल-खेल में सांप पकड़ने की कोशिश करती बच्ची, फिर हुआ ऐसा पलटवार कि कांप उठेंगे आप

विज्ञापन


वीडियो में आप देख सकते हैं कि, पहाड़ी सड़क पर से गुजरते हुए एक बाइकर कहता है कि, रोड खराब है पर मैं नहीं चाहता हूं कि कोई सीन हो। उसके ऐसा बोलने के कुछ सेकंड बाद ही सामने से एक रोड रोलर जाता दिखाई देता है। तभी अचानक सड़क पर चलते रोड रोलर का पहिया निकल कर अलग हो जाता है। बता दें कि, रोड रोलर का पहिया काफी भारी और लोहे का बना होता है। बाइकर फिल्मी अंदाज में ब्रेक लगा कर अपनी जान बचाता है, और कुछ सेकंड की देरी से बाइकर के साथ बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manjul (@rohrusebawa_)


पहाड़ों रोड रोलर के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जो अब जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को अबतक कई हजारों लोग देख चुके हैं तो वहीं कई सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक भी किया है।  सांसें थाम लेने वाला वीडियो देख यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। 


रोड रोलर एक भारी निर्माण मशीन होती है, जिसका उपयोग सड़क बनाने या उसकी मरम्मत के दौरान सड़क की सतह को दबाकर मजबूत और समतल बनाने के लिए किया जाता है। पहाड़ी इलाकों में सड़क निर्माण और रखरखाव अधिक चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे में रोड रोलर का इस्तेमाल किया जाता है। पहाड़ों की सड़कें संकरी, घुमावदार और ढलान वाली होती हैं, इसलिए रोड रोलर को वहां बहुत सावधानी से चलाया जाता है। 

 

Viral Video: कभी पैदल नापते थे रास्ते, बेटे ने वंदे भारत में बिठाकर भर दीं पिता की आंखें, देंखे वीडियो


Viral Video: मेट्रो में दिखी रील बनाने की सनक, लड़की का अजीबोगरीब डांस देख घबराए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed