{"_id":"633d2b2f429e2351ee1ede23","slug":"97th-foundation-day-of-rss-celebrated-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"RSS का 97वां स्थापना दिवस: स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में किया पथ संचलन, दो साल बाद हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RSS का 97वां स्थापना दिवस: स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में किया पथ संचलन, दो साल बाद हुआ आयोजन
Wed, 05 Oct 2022 12:34 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 05 Oct 2022 12:34 PM IST
सार
वक्ताओं ने बताया कि संघ की स्थापना वर्ष 1925 में 27 सितंबर को विजयदशमी के दिन हुई थी। यह वर्ष संघ स्थापना का 97वां वर्ष है। बता दें कि संघ ने 100 वर्ष पूर्ण होने तक पूरे देश में हर ग्राम व बस्ती में शाखा विस्तार का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
दशहरा पर संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन में भाग लेते स्वयंसेवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को चंडीगढ़ में पथ संचलन हुआ। इस बार सेक्टर-20 में जामा मस्जिद के सामने वाले मैदान में सभी स्वयंसेवक एकत्रित हुए। स्वयंसेवकों ने आरएसएस के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार को नमन किया और भगवा ध्वज फहराया।
विज्ञापन
कोविड की वजह से दो वर्षों बाद पूरी तरह से पथ संचलन का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने विजयदशमी के महत्व और संघ स्थापना की परिस्थितियों पर प्रकाश डालते हुए हिंदू समाज को जागृत व संगठित करने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं ने पूर्ण गणवेश में पथ संचलन किया। कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर लोगों ने पथ संचलन का स्वागत किया।
विज्ञापन
सेक्टर-20 में कार्यक्रम का प्रारंभ शस्त्र पूजन से हुआ। इसके बाद ध्वजारोहण गीत एवं अमृत वचन के बाद वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सेक्टर-20 से ही परंपरागत ढंग से पथ संचलन शुरू हुआ। पथ संचलन में स्वयंसेवक घोष की ताल पर कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे।
विज्ञापन
स्वयंसेवकों का अनुशासन देखने सड़क के दोनों ओर कई लोग भी खड़े दिखे। वक्ताओं ने बताया कि संघ की स्थापना वर्ष 1925 में 27 सितंबर को विजयदशमी के दिन हुई थी। यह वर्ष संघ स्थापना का 97वां वर्ष है। बता दें कि संघ ने 100 वर्ष पूर्ण होने तक पूरे देश में हर ग्राम व बस्ती में शाखा विस्तार का लक्ष्य रखा है।