{"_id":"6a7064262c944bb0f9011734","slug":"video-roadways-employees-protest-in-faridkot-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में रोडवेज कर्मियों का प्रदर्शन, बस स्टैंड पर सरकार और मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में रोडवेज कर्मियों का प्रदर्शन, बस स्टैंड पर सरकार और मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी
पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर सोमवार को फरीदकोट बस स्टैंड पर कच्चे कर्मचारियों ने तीन दिवसीय हड़ताल के पहले दिन रोष प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बस स्टैंड पर धरना देकर राज्य सरकार और मैनेजमेंट के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
धरने को संबोधित करते हुए डिपो प्रधान हरदीप सिंह और प्रांतीय नेता हरप्रीत सिंह सोढ़ी ने कहा कि सरकार ने चुनाव से पहले कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया था, लेकिन अब तक उसे पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर सरकार के साथ करीब 70 बैठकें हो चुकी हैं, जिनमें मुख्यमंत्री के साथ भी दो बैठकें शामिल हैं, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला।
प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने कच्चे और आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने, समान काम के लिए समान वेतन लागू करने, कर्मचारी नेताओं पर दर्ज मामले वापस लेने तथा किलोमीटर स्कीम के बजाय विभाग के लिए नई बसें खरीदने की मांग दोहराई।
यूनियन नेताओं ने बताया कि 4 अगस्त को मोहाली में प्रदेश स्तर पर प्रदर्शन के साथ भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। यदि इसके बाद भी सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो विधानसभा की ओर कूच किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर आंदोलन को अनिश्चितकालीन हड़ताल में भी बदला जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।