बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Channi supporters raised slogans in front of Raja Warring in Bathinda.

बठिंडा में राजा वड़िंग के सामने चन्नी समर्थकों ने लगाए नारे

Chandigarh-Punjab Bureau चण्डीगढ़-पंजाब ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 03:03 PM IST
Channi supporters raised slogans in front of Raja Warring in Bathinda.
पंजाब कांग्रेस में रार थम नहीं रही है। गोनियाना के एक रिजॉर्ट में मालवा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान उस समय राजनीतिक माहौल गरमा गया, जब पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी के समर्थकों ने ‘चन्नी जिंदाबाद’ के नारे लगाने शुरू कर दिए।  बैठक में पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल भी मौजूद थे। जानकारी के अनुसार बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करना और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट करना था। लेकिन इसी दौरान चन्नी समर्थकों ने अपने नेता के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी। इससे कुछ समय के लिए बैठक का माहौल राजनीतिक नारेबाजी में बदल गया। इसके बाद माैके पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने स्थिति को संभालने की कोशिश करते हुए चन्नी समर्थक एक कार्यकर्ता को मंच पर बुलाया और उसे नारे लगाने के लिए कहा। बताया जाता है कि वड़िंग ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी पूर्व मुख्यमंत्री हैं, इसलिए उन्हें फोन लगाकर बात करवाई जाए। इस दौरान जब चन्नी को फोन किया गया तो उनके द्वारा फोन नहीं उठाए जाने की बात सामने आई। इस पर राजा वड़िंग ने कथित तौर पर चन्नी समर्थक से कहा कि वह अपना नंबर चन्नी को दे दे। हो सकता है कि वह किसी काम में व्यस्त हों और बाद में उससे बात कर लें। इसके बाद मामला और दिलचस्प हो गया।  राजा वड़िंग ने चन्नी समर्थक को माइक देते हुए कहा कि ‘दबाकर नारे लगाओ, कोई कसर न रह जाए।’ इसके बाद मौके पर मौजूद चन्नी समर्थकों ने ‘चन्नी जिंदाबाद’ के नारे लगाए। एकजुटता’ की बैठक में ही उठे अलग-अलग सुर ऊपर से देखने पर यह घटना भले ही मजाकिया माहौल का हिस्सा लग सकती है, लेकिन कांग्रेस के अंदरूनी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एक ओर पार्टी हाईकमान और पंजाब कांग्रेस की ओर से कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर बैठक में ही एक अलग नेता के समर्थन में नारेबाजी ने पार्टी के भीतर मौजूद गुटबाजी को फिर चर्चा में ला दिया। कांग्रेस द्वारा ‘हर बूथ कांग्रेस मजबूत’ का नारा देकर कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में बैठक के दौरान किसी एक नेता के समर्थन में बार-बार नारेबाजी होना पार्टी के लिए राजनीतिक रूप से असहज स्थिति पैदा करता है। इस घटना ने यह सवाल भी खड़ा कर दिया है कि यदि पार्टी के भीतर ही अलग-अलग नेताओं के समर्थक अपने-अपने गुटों के नारे लगाते रहे तो कांग्रेस बूथ स्तर पर कितनी मजबूत हो सकेगी। राजनीतिक हलकों में गुटबाजी से जोड़कर देखा जा रहा घटनाक्रम राजनीतिक हलकों में इस घटनाक्रम को पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। खास तौर पर चन्नी समर्थकों द्वारा उनके पक्ष में की गई नारेबाजी ने यह संकेत जरूर दिया है कि पार्टी के भीतर पूर्व मुख्यमंत्री के समर्थकों का अपना प्रभाव अभी भी मौजूद है। बघेल की मौजूदगी में घटना ने बढ़ाई चर्चा सबसे अहम बात यह रही कि यह पूरा घटनाक्रम पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल की मौजूदगी में हुआ। पार्टी की ओर से उन्हें पंजाब में संगठनात्मक स्थिति मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे में उनके सामने पार्टी के एक धड़े द्वारा अपने नेता के समर्थन में नारेबाजी किए जाने से कांग्रेस के अंदरूनी मामलों को लेकर चर्चा और तेज हो गई है। दूसरी ओर, पंजाब कांग्रेस इस घटनाक्रम को किस रूप में लेती है और पार्टी अनुशासन तथा अंदरूनी एकजुटता को लेकर आगे क्या रुख अपनाती है, यह देखना भी महत्वपूर्ण होगा। फिलहाल गोनियाना की यह बैठक बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने के बजाय ‘चन्नी जिंदाबाद’ के नारों के कारण राजनीतिक चर्चा का केंद्र बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

CM Sukhu Viral: चंबा मिंजर मेले में पकौड़े की दुकान पर रुके मुख्यमंत्री, पुराने दिनों की यादें कीं ताजा

03 Aug 2026

Minjar Fair 2026: रावी नदी में मिंजर विसर्जन के साथ अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला संपन्न, CM सुक्खू ने निभाई परंपरा

03 Aug 2026

अयोध्या: सावन के पहले सोमवार पर राम मंदिर में भी उमड़े भक्त, पवित्र सरयू में लगाई ठुबकी

03 Aug 2026

अमेठी में हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय, सावन के डूबा पहले सोमवार पर आस्था में शहर

03 Aug 2026

बाराबंकी: लोधेश्वर शिव मंदिर पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, सावन के सोमवार पर लगीं भक्तों की कतारें

03 Aug 2026
विज्ञापन

अमृतसर के होटल में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार

03 Aug 2026

Bihar: देश की सबसे चर्चित बांकीपुर सीट पर मतगणना शुरू, कड़ी सुरक्षा के बीच किसके सिर सजेगा ताज?

03 Aug 2026
विज्ञापन

गर्मी से राहत, राजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून, कई जिलों में बारिश के आसार

03 Aug 2026

VIDEO: महादेव की काशी में कांवड़ियों का उमड़ा सैलाब, भक्तों पर पुष्पवर्षा

03 Aug 2026

VIDEO: बाबा विश्वनाथ ने शंकर स्वरूप में दिए झांकी दर्शन, 20 हजार फूलों से सजा धाम

03 Aug 2026

कानपुर: नंदेश्वर धाम में डीसीपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं से की अपील

03 Aug 2026

कानपुर: सावन के पहले सोमवार पर सिद्धनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, ड्रोन से निगरानी

03 Aug 2026

सावन के पहले सोमवार पर अमृतसर के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

03 Aug 2026

Bihar: कांवड़ पथ पर मानवता की मिसाल, 15 वर्षों से शिवभक्तों की सेवा जारी

03 Aug 2026

सीतापुर में शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे 'हर-हर महादेव' के जयकारे

03 Aug 2026

कानपुर: नंदेश्वर धाम तक पहुंचने का रास्ता बदहाल, टूटी सड़क पर नंगे पैर चल रहे शिवभक्त

03 Aug 2026

ब्रह्माकुमारीज ने लिया समाज को नशा मुक्त कराने का संकल्प, अभियान चलाकर लोगों को किया जाएगा जागरूक

03 Aug 2026

धर्मकोट के गांव पंडोरी में महिलाओं ने मनाया तीज का त्योहार

मोगा सिटी 1 पुलिस ने सरकारी लैपटॉप बरामद कर चोरी का आरोपी पकड़ा

सावन के पावन अवसर पर सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्था

03 Aug 2026

कानपुर: सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हुआ जलाभिषेक

03 Aug 2026

Patna में बारिश से जनजीवन प्रभावित, बिहार के कई जिलों में अलर्ट जारी

03 Aug 2026

इलाज में लापरवाही का आरोप: सर्जरी के बाद मरीज की मौत, जांच की मांग

03 Aug 2026

VIDEO: कंधे पर कावड़, मन में शिवभक्ति लिए श्रद्धालु बढ़े विश्वनाथ धाम

03 Aug 2026

VIDEO: काशी में हर तरफ हर-हर महादेव की गूंज, भक्तों की लगी लंबी कतार

03 Aug 2026

VIDEO: आसमान से देखें- काशी में शिवभक्तों का उमड़ा सैलाब

03 Aug 2026

VIDEO: बदायूं के शिवालयों में उमड़े शिवभक्त, भगवान भोलेनाथ का किया जलाभिषेक

03 Aug 2026

लखनऊ: सावन के पहले सोमवार पर सजे शिव मंदिर, बारिश के बीच भक्त कर रहे हैं दर्शन

03 Aug 2026

अब पालतू जानवरों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, 30 सितंबर के बाद ₹5,000 तक जुर्माना

03 Aug 2026

मंडला हत्याकांड का खुलासा: जादू-टोना के शक में चाचा की हत्या कर तालाब में फिंकवाई कुल्हाड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

03 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed