{"_id":"6a70643e10be83ef2c0ed4f4","slug":"video-mogas-condition-worsens-due-to-sanitation-workers-strike-city-turns-into-a-heap-of-garbage-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मियों की हड़ताल से बिगड़ी मोगा की सूरत, कूड़े के ढेर में तब्दील हुआ शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मियों की हड़ताल से बिगड़ी मोगा की सूरत, कूड़े के ढेर में तब्दील हुआ शहर
पूरे पंजाब में सफाई कर्मियों की हड़ताल का असर अब शहरों की सूरत पर साफ नजर आने लगा है। 8 जुलाई से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की वजह से शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। मुख्य सड़कों और बाजारों में गंदगी फैलने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सफाई यूनियन के नेताओं ने बताया कि राज्य में मौजूदा सरकार बनने पर आउटसोर्स कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया गया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लगातार मीटिंग के नाम पर झूठे आश्वासन देती रही है, जिससे कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। यूनियन नेताओं ने कहा कि इस बार वे पीछे हटने वाले नहीं हैं और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में बरनाला में सफाई कर्मियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया, जिसकी कड़ी निंदा की गई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज करने की मांग की। नेताओं ने जानकारी दी कि आज उनकी सरकार के साथ अहम बैठक प्रस्तावित है। यदि इस बैठक में कोई समाधान नहीं निकलता, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं, उन्होंने दावा किया कि यदि उनकी मांगें मान ली जाती हैं, तो वे एक दिन के भीतर पूरे शहर को साफ कर देंगे। अंत में यूनियन ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव में इसका जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे भी इसी शहर के निवासी हैं, लेकिन मजबूरी में उन्हें हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।