{"_id":"6a706b3035716803e30a5301","slug":"brij-bhushan-verdict-vinesh-phogat-upset-over-acquittal-female-wrestler-to-appeal-in-high-court-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Brij Bhushan Verdict: बरी होने पर विनेश फोगाट नाराज, हाईकोर्ट में अपील करेंगी महिला पहलवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Brij Bhushan Verdict: बरी होने पर विनेश फोगाट नाराज, हाईकोर्ट में अपील करेंगी महिला पहलवान
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Mon, 03 Aug 2026 03:49 PM IST
Link Copied
पूर्व भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली की अदालत से बरी किए जाने के बाद भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि महिला पहलवान इस फैसले से निराश हैं, लेकिन उनकी लड़ाई खत्म नहीं हुई है। उन्होंने साफ किया कि अदालत के इस फैसले के खिलाफ जल्द ही उच्च न्यायालय में अपील की जाएगी। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि वह सिर्फ बरी नहीं हुए हैं, बल्कि सम्मान के साथ बरी हुए हैं। उन्होंने 18 जनवरी 2023 के अपने बयान को दोहराया कि यह एक षड्यंत्र था और आरोप सही पाए जाने पर वह स्वत: फांसी पर लटक जाते। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया। कोर्ट ने इस मामले में बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर को बरी कर दिया है। जिसके बाद पूर्व ओलंपियन विनेश फोगाट का पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। सोशल मीडिया पर जारी बयान में विनेश फोगाट ने आरोप लगाया कि शुरुआत से ही सत्ता और व्यवस्था ने बृजभूषण शरण सिंह को बचाने की कोशिश की। उन्होंने कहा, 'सत्तारूढ़ दल के एक ताकतवर नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए हमें सड़कों पर उतरना पड़ा। बृजभूषण ने अपने राजनीतिक प्रभाव और ताकत का इस्तेमाल कर कई महिला पहलवानों पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।