फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP MP Malvinder singh kang said Kangna Ranaut is drug addicted

Kang Vs Kangna: पंजाब के सांसद मालविंदर कंग ने कंगना को कहा 'नशेड़ी', बोले- भाजपा MP खुद नशे की आदी

Thu, 03 Oct 2024 03:41 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 03 Oct 2024 03:41 PM IST
सार

भाजपा सांसद व अभिनेत्री कंगना रनौत के बयान पर पंजाब में सियासत गर्म है। आनंदपुर साहिब से आप सांसद मालविंदर कंग ने मंडी की सांसद कंगना रनौत पर तीखी टिप्पणी की है। कंग ने कहा कंगना रनौत खुद नशे की आदी है।

विज्ञापन
AAP MP Malvinder singh kang said Kangna Ranaut is drug addicted
आप सांसद मालविंदर सिंह कंग। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद व अभिनेत्री कंगना रनौत के गांधी जयंती पर दिए विवादित बयान दिया था। वहीं, इसके बाद कंगना ने पंजाब को लेकर कहा था कि राज्य में नशा बढ़ता जा रहा है। कंगना के इस बयान पर सियासी घमासान मच गया है। पंजाब आम आदमी पार्टी के सांसद मालविंदर सिंह कंग ने कंगना के बयान पर पलटवार किया है।  

विज्ञापन


आनंदपुर साहिब से आप सांसद मालविंदर कंग ने मंडी की सांसद कंगना रनौत पर तीखी टिप्पणी की है। कंग ने कहा कंगना रनौत खुद नशे की आदी है। कंग ने कहा भाजपा सांसद कंगना रनौत ने विवादित बयान दिया है कि पंजाब में नशा बढ़ता जा रहा है। कंग ने कहा कि अगर पूरे देश की बात करें तो सबसे ज्यादा नशा गुजरात में पकड़ा गया है, जहां से प्रधानमंत्री मोदी आते हैं। कंगना लगातार विवादित बयान दे रही है और भाजपा उन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। कंग ने कहा कंगना हिमाचल और पंजाब में फूट डालने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन




कंगना रनौत ने बुधवार को कहा था कि हमारे पड़ोसी राज्यों से प्रदेश में चिट्टा समेत कई अन्य चीजें आ रही हैं। इन्होंने हमारे युवाओं को बर्बाद कर दिया है। इनसे कुछ नहीं सीखना है। कंगना ने नाम न लेते हुए पड़ोसी राज्य पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चिट्टा हो या उग्रता हो या अन्य, यह लोग बाइक पर हल्ला मचाते हुए आते हैं और ड्रग्स व शराब पीकर उत्पात मचाते हैं। बुधवार को कंगना रनौत अपने गृह क्षेत्र भांबला के नजदीकी पंचायत सुलपुर जबोठ में ग्रामसभा के दौरान ग्रामीणों को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं सांसद कंगना रनौत ने गांधी जयंती के मौके पर अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी। भाजपा सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया कि देश के पिता नहीं लाल होते हैं। गांधी जयंती पर डाली गई यह पोस्ट खूब वायरल भी हुई। पोस्ट में लिखा है कि 'धन्य है, भारत मां के ये लाल।' इसके नीचे कंगना ने लाल बहादुर शास्त्री की फोटो लगाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed