फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Marching in honor of the Tricolour; patriotic fervor echoed across the parade ground.

Chandigarh News: तिरंगे की शान में कदमताल, परेड ग्राउंड में गूंजा देशभक्ति का जोश

Fri, 14 Aug 2026 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Marching in honor of the Tricolour; patriotic fervor echoed across the parade ground.
चंडीगढ़। सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड में वीरवार को 15 अगस्त को होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित किया गया। परेड, मार्च पास्ट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिये समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि होंगे। प्रशासन के अनुसार 15 अगस्त को सुबह 8:58 बजे कार्यक्रम शुरू होगा और सुबह 11:10 बजे तक चलेगा। इस दौरान मुख्य अतिथि शहीद परिवारों और पूर्व सेनानियों से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

18 टुकड़ियों ने दिखाया अनुशासन और तालमेल
फुल ड्रेस रिहर्सल में चंडीगढ़ पुलिस समेत विभिन्न विभागों और संस्थानों की 18 टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें चंडीगढ़ पुलिस, फायर सर्विसेज, ट्रैफिक पुलिस, एनसीसी, एनएसएस विंग और विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी शामिल रहे। जवानों और विद्यार्थियों ने कदम से कदम मिलाकर मार्च पास्ट किया।
विज्ञापन

डीसी ने ली परेड टुकड़ियों की सलामी
रिहर्सल के दौरान डिप्टी कमिश्नर निशांत कुमार यादव ने परेड टुकड़ियों की सलामी ली। परेड निरीक्षण के दौरान चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर भी मौजूद रहीं। अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात और समारोह से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देशभक्ति के रंग में रंगेगा मंच
15 अगस्त को परेड के साथ स्कूली विद्यार्थियों और सांस्कृतिक दलों की ओर से देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। फुल ड्रेस रिहर्सल में इन प्रस्तुतियों का भी अभ्यास कराया गया। प्रशासन ने समारोह को व्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed