फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bills and reports to be issued on paper again at GMSH-16.

Chandigarh News: जीएमएसएच-16 में फिर कागज पर मिलेंगे बिल-रिपोर्ट

Fri, 14 Aug 2026 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Bills and reports to be issued on paper again at GMSH-16.
चंडीगढ़। जीएमएसएच-16 में कागज की कमी के कारण मरीजों को बिल और जांच रिपोर्ट के लिए मोबाइल का सहारा लेने की समस्या अब दूर होने जा रही है। अमर उजाला में 13 अगस्त को प्रमुखता से प्रकाशित खबर के बाद अस्पताल प्रशासन ने स्टेशनरी की खरीद कर ली है। शुक्रवार से मरीजों को बिल और जांच रिपोर्ट कागज पर उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

अस्पताल में कागज खत्म होने के कारण पिछले चार दिनों से फीस काउंटर पर मरीजों को बिल देने के बजाय मोबाइल में बिल की फोटो खींचकर दी जा रही थी। जांच रिपोर्ट और अन्य जरूरी दस्तावेजों के लिए भी छोटी पर्चियों और मोबाइल फोटो का सहारा लेना पड़ रहा था। इससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन

प्रशासन के निर्देश पर तत्काल व्यवस्था
खबर प्रकाशित होने के बाद चंडीगढ़ प्रशासन के निर्देश पर अस्पताल ने स्टेशनरी की व्यवस्था कर ली। अब शुक्रवार से बिल और जांच रिपोर्ट नियमित रूप से कागज पर दी जाएगी। इससे मरीजों को जरूरी दस्तावेज संभालकर रखने में सुविधा होगी और मोबाइल में फोटो रखने की परेशानी खत्म होगी। कागज की कमी का असर डॉक्टरों की ओर से लिखी जाने वाली जांच और अन्य जरूरी जानकारियों पर भी पड़ा था। मरीजों को इसके लिए छोटी पर्चियां दी जा रही थीं। नई व्यवस्था से यह समस्या भी दूर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed