{"_id":"6a7e2b57c60f3138e008804a","slug":"purchase-of-ent-machine-at-gmch-32-stalled-again-objection-raised-over-tender-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1096212-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: जीएमसीएच-32 में ईएनटी मशीन की खरीद फिर अटकी, टेंडर पर आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: जीएमसीएच-32 में ईएनटी मशीन की खरीद फिर अटकी, टेंडर पर आपत्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 में ईएनटी विभाग की खराब मशीन को बदलने के लिए चल रही खरीद प्रक्रिया एक बार फिर आगे बढ़ गई है। पहले तय कार्यक्रम के अनुसार वीरवार को टेंडर प्रक्रिया पूरी होनी थी, लेकिन टेंडर के दौरान एक कंपनी की ओर से आपत्ति दर्ज कराने के बाद प्रक्रिया में तीन दिन का स्वत: विस्तार हो गया। अब टेंडर की अगली प्रक्रिया सोमवार या मंगलवार को होने की संभावना है।
ईएनटी विभाग में इस्तेमाल होने वाली महत्वपूर्ण मशीन खराब होने से मरीजों की सर्जरी प्रभावित हो रही है। इस संबंध में अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने नई मशीन खरीदने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की थी। उम्मीद थी कि जल्द टेंडर पूरा होने के बाद मशीन उपलब्ध कराकर सर्जरी नियमित की जा सकेगी। हालांकि, कंपनी की आपत्ति के कारण अब खरीद प्रक्रिया में कुछ और दिन लगेंगे। अस्पताल प्रशासन के अनुसार टेंडर से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सोमवार या मंगलवार को अगली प्रक्रिया की जाएगी। नई मशीन उपलब्ध होने के बाद ईएनटी मरीजों की सर्जरी को फिर से नियमित करने में मदद मिलेगी।