{"_id":"6a7e2afa096831fa4a0977f9","slug":"sector-37s-drainage-system-to-be-revamped-at-a-cost-of-31-lakh-relief-from-waterlogging-expected-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1096234-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: 31 लाख से बदलेगा सेक्टर-37 का ड्रेनेज सिस्टम, जलभराव से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: 31 लाख से बदलेगा सेक्टर-37 का ड्रेनेज सिस्टम, जलभराव से मिलेगी राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। बरसात के दौरान सेक्टर-37 में जलभराव की समस्या से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। नगर निगम 31 लाख रुपये की लागत से यहां के स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत करेगा। मेयर सौरभ जोशी ने वीरवार को सेक्टर-37 के शोरूम के पीछे पार्किंग एरिया में परियोजना का नींव पत्थर रखा। इस मौके पर एरिया पार्षद योगेश ढींगरा समेत इलाके के अन्य लोग मौजूद रहे।
मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि बारिश के दौरान अधिक पानी के बहाव वाले क्षेत्रों में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज को मजबूत करना निगम की प्राथमिकता है। इससे नागरिक सुविधाएं बेहतर होंगी और लोगों को जलभराव से राहत मिलेगी। मौजूदा ड्रेनेज नेटवर्क को मजबूत करने के लिए 600 एमएम (24 इंच) और 450 एमएम (18 इंच) इंटरनल डायमीटर वाले पाइप बिछाए जाएंगे। इससे बारिश के पानी की निकासी बेहतर होगी और मार्केट शोरूम पार्किंग एरिया में पानी जमा होने की समस्या कम होगी।
काम की समयसीमा पट्टिका पर होगी दर्ज
मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना पर काम शुरू होने और निर्धारित समय में पूरा होने की तारीख पट्टिका पर स्पष्ट रूप से दर्ज की जाए। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को काम की समयसीमा की जानकारी मिलेगी और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।