सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana New CM Nayab Saini to face floor test today

Haryana News: नायब सिंह सरकार आज साबित करेगी बहुमत, 11 बजे से शुरू होगा सत्र, जानें- विधानसभा का अंक गणित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 13 Mar 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
सार

हरियाणा की नई सरकार ने आज यानी बुधवार को एक दिवसीय विधानसभा सत्र बुलाया है। सीएम नायब सिंह सैनी सरकार सुबह 11 बजे सदन में बहुमत साबित करेगी। हालांकि सीएम का दावा है कि उनके पास स्पष्ट बहुमत है। राज्यपाल को 48 विधायकों के समर्थन वाली चिट्ठी सौंपी है।

Haryana New CM Nayab Saini to face floor test today
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

हरियाणा की नायब सिंह सैनी की सरकार का बुधवार को सदन में बहुमत परीक्षण है। सीएम पद संभालने के बाद उन्होंने पांच मंत्रियों व अफसरों के साथ पहली कैबिनेट बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने बुधवार को एक दिन का विधानसभा सत्र बुलाया है। सत्र के दौरान सरकार विश्वास मत हासिल करेगी। उन्होंने बताया कि उनके पास 48 विधायकों का समर्थन पत्र है।



विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को भी सौंपा है। वहीं, जजपा के 10 विधायकों के अलग होने के बावजूद भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत है। भाजपा के पास अपने कुल 41 विधायक हैं और छह निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है। राज्य में 90 विधानसभा हैं। इस हिसाब से उन्हें विश्वास मत हासिल करने के लिए 46 विधायकों का समर्थन चाहिए। वहीं, सत्र में कांग्रेस विधायक भी पहुंचेंगे। ऐसे में बहुमत परीक्षण के दौरान हंगामा होने के भी आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना भेदभाव मनोहर सरकार ने किया काम

हरियाणा के नए सीएम नायब सिंह सैनी ने शपथ लेने के बाद पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार मनोहर लाल के विकास कार्यों को आगे बढ़ाएगी। हमारी कोशिश है कि सरकार सभी लोगों तक पहुंचे और उनकी अपेक्षाओं पर खरी उतरे। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल सरकार ने हरियाणा एक-हरियाणवी एक की भावना से बिना भेदभाव के काम किया है। उनका अंत्योदय का विजन था। सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाबद्ध तरीके से पहुंची है। मनोहर सरकार ने कई इतिहास रचे हैं। यही वजह है कि मंत्रिमंडल में एक धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया है।

सुबह 11 बजे से विधानसभा सत्र

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि बुधवार सुबह 11 बजे विधानसभा का एक दिवसीय सत्र बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि सदन में हमारी सरकार निश्चित रूप से बहुमत हासिल करेगी।

सीएम बदलने का कोई फायदा भाजपा को नहीं होगा: अभय चौटाला

इनेलो के प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने कहा कि यह गठबंधन नहीं ठगबंधन था। भाजपा सरकार हर स्तर पर फेल हुई है। इनके शासनकाल में प्रदेश बेरोजगारी में नंबर एक पर आ गया। 24 बड़े घोटाले किए गए। इनकी आज तक कोई जांच नहीं की गई। भ्रष्टाचार चरम पर पहुंचा दिया। कानून व्यवस्था का दिवालिया पीट दिया। इसका एक उदाहरण हमारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की दिन दहाड़े निर्मम हत्या है और आज तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री बदलने से कोई फायदा नहीं होगा। आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा सत्ता से बाहर होगी। चाहे किसी को भी सीएम बना दे।

हरियाणा विधानसभा में दलगत स्थिति

दल  विधायक
भाजपा  41
कांग्रेस  30
जजपा 10
हलोपा   01
इनेलो 01
निर्दलीय 07
कुल संख्या   90

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed