{"_id":"6a6d08077f7a8b24e00d99f1","slug":"operation-cell-conducts-intensive-checks-at-sector-43-bus-stand-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1084696-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सेक्टर-43 बस स्टैंड पर ऑपरेशन सेल ने की सघन चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सेक्टर-43 बस स्टैंड पर ऑपरेशन सेल ने की सघन चेकिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल ने सेक्टर-43 स्थित अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर औचक चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम ने सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर निगरानी रखी। इसके बाद बस स्टैंड में मौजूद यात्रियों की तलाशी ली गई।
पुलिस ने यात्रियों के बैग और अन्य सामान की भी जांच की। जांच के दौरान संदिग्ध और प्रतिबंधित वस्तुओं की तलाश की गई। बस स्टैंड परिसर में संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी गई। अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर अचानक चेकिंग का उद्देश्य संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करना और अपराध की घटनाओं को रोकना है। यात्रियों से सुरक्षा जांच में सहयोग करने की अपील की गई। पुलिस का कहना है कि शहर के अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी जरूरत के अनुसार ऐसे अभियान चलाए जाएंगे।