फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sector-39 mandi gets environmental clearance; approval also granted for hospital.

Chandigarh News: सेक्टर-39 मंडी को पर्यावरण क्लीयरेंस, अस्पताल को भी दी मंजूरी

Sat, 01 Aug 2026 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Sector-39 mandi gets environmental clearance; approval also granted for hospital.
चंडीगढ़। सेक्टर-39 में विकसित होने वाली चंडीगढ़ की दूसरी मंडी को पर्यावरण मंजूरी मिल गई है। चंडीगढ़ स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड की इस परियोजना को स्टेट एनवायरमेंट इंपैक्ट एसेसमेंट अथॉरिटी ने मंजूरी दी है। यह फैसला 17 जुलाई को सेक्टर-19 स्थित पर्यावरण भवन में हुई बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता अथॉरिटी के चेयरमैन डॉ. हर्ष मित्तर ने की।
विज्ञापन

करीब 2.93 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में मंडी विकसित की जाएगी। इसमें ऑक्शन शेड, 130 एससीओ और दुकानें, वेंडर्स मार्केट और मार्केटिंग बोर्ड के कार्यालय होंगे। बैंक, संपर्क सेंटर, नाइट शेल्टर और अनाज गोदाम भी बनाया जाएगा। फलों और सब्जियों को सुरक्षित रखने के लिए 2,000 मीट्रिक टन क्षमता वाले दो आधुनिक कोल्ड स्टोरेज और राइपनिंग चैंबर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

परियोजना की अनुमानित लागत 234.55 करोड़ रुपये है। परिसर में 44,448 वर्ग मीटर का ग्रीन एरिया विकसित किया जाएगा। रोजाना निकलने वाले 10 से 15 टन गीले कचरे के निपटान के लिए 14 टन प्रतिदिन क्षमता का इन-हाउस कंपोस्टिंग प्लांट लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़ काटे तो 10 पौधे लगाने होंगे
पर्यावरण प्राधिकरण ने परियोजना पर कई शर्तें लगाई हैं। पेड़ काटने की स्थिति में एक पेड़ के बदले 10 पौधे लगाने होंगे। बारिश के पानी की निकासी के लिए नगर निगम के ड्रेनेज सिस्टम से मंजूरी भी जरूरी होगी।

बर्कले स्क्वायर में खुलेगा अस्पताल
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित बर्कले स्क्वायर को भी पर्यावरण मंजूरी में संशोधन मिला है। यहां 12 बिस्तरों का आईवीएफ अस्पताल शुरू होगा। लिक्विड वेस्ट के लिए 2 केएलडी क्षमता का ईटीपी लगाया जाएगा। मौजूदा एसटीपी की क्षमता बढ़ाकर 100 केएलडी की जाएगी। अस्पताल से सालाना करीब 2727 किलोग्राम बायोमेडिकल कचरा निकलने का अनुमान है। इसका सुरक्षित निपटान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed