फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pedestrian safety a major challenge in Chandigarh; 374 people died in road accidents over five years.

Chandigarh News: चंडीगढ़ में पैदल यात्रियों की सुरक्षा बड़ी चुनौती, पांच साल में 374 लोगों की सड़क हादसों में मौत

Sat, 01 Aug 2026 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Pedestrian safety a major challenge in Chandigarh; 374 people died in road accidents over five years.
चंडीगढ़। लोकसभा में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2020 से 2024 के बीच चंडीगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं में कुल 374 लोगों की मौत हुई है। वहीं राष्ट्रीय राजमार्गों पर पैदल चलने वालों की मौत के मामलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ, फुटओवर ब्रिज, अंडरपास और सुरक्षित क्रॉसिंग जैसी सुविधाओं को परियोजनाओं का अभिन्न हिस्सा बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


लोकसभा में सांसद मनीष तिवारी द्वारा पूछे गए प्रश्न के जवाब में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि मोटर वाहन अधिनियम की धारा-138 के तहत राज्य सरकारों को पैदल यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े नियम बनाने का अधिकार प्राप्त है। साथ ही भारतीय सड़क कांग्रेस (आईआरसी) द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं में आवश्यकता के अनुसार फुटपाथ, पैदल अंडरपास, फुटओवर ब्रिज और सुरक्षित क्रॉसिंग विकसित की जाती हैं। सभी परियोजनाओं में नियमित सेफ्टी ऑडिट भी अनिवार्य किए गए हैं ताकि पैदल यात्रियों की आवाजाही सुरक्षित रह सके।
विज्ञापन


वर्ष 2020 से अब तक सड़क हादसों में इतने लोगों की जान गई
आंकड़ों के अनुसार चंडीगढ़ में वर्ष 2020 में सड़क हादसों में 53 लोगों की मौत हुई थी। यह संख्या 2021 में बढ़कर 96 हो गई। वर्ष 2022 में 83, वर्ष 2023 में 67 और वर्ष 2024 में 75 लोगों की जान सड़क दुर्घटनाओं में गई। पांच वर्षों में कुल 374 लोगों की मौत इस बात का संकेत है कि शहर में बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन और पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए अभी भी व्यापक सुधार की आवश्यकता है। राष्ट्रीय राजमार्गों पर पैदल यात्रियों की मौत के आंकड़ों पर नजर डालें तो चंडीगढ़ में वर्ष 2020 में दो, 2021 में छह, 2022 में कोई भी मौत दर्ज नहीं हुई, जबकि वर्ष 2023 और 2024 में दो-दो लोगों की मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed