बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Government misleading people by terming pharmacy paper leak case as cheating: Punjab Students Union

फार्मेसी पेपर लीक मामले को नकल बताकर लोगों को गुमराह कर रही सरकार: पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन

Chandigarh-Punjab Bureau चण्डीगढ़-पंजाब ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 09:45 PM IST
Government misleading people by terming pharmacy paper leak case as cheating: Punjab Students Union
पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन (पीएसयू) ने फार्मेसी अफसरों की भर्ती परीक्षा के तथाकथित पेपर लीक मामले को लेकर बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के मुख्य गेट के सामने पिछले तीन दिनों से चल रहे दिन-रात के धरने के दौरान शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान यूनियन ने 4 अगस्त को यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट के सामने विशाल प्रदर्शन करने का ऐलान किया। साथ ही क्षेत्र की सभी संगठनों, विद्यार्थियों, युवाओं, न्याय पसंद लोगों तथा पेपर लीक मामले से प्रभावित करीब 7,000 अभ्यर्थियों और उनके परिवारों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। यूनियन ने स्पष्ट किया कि उनका अनिश्चितकालीन धरना लगातार जारी रहेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पीएसयू के प्रदेश महासचिव धीरज फाजिल्का और जिला प्रधान हरवीर कौर ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार फार्मेसी पेपर लीक जैसे गंभीर मामले को जानबूझकर नकल का मामला बताकर पेश कर रही है। उनका कहना था कि यदि यह केवल नकल का मामला होता तो यूनिवर्सिटी यूएमसी के तहत कार्रवाई करती और अधिकतम तीन साल तक परीक्षा देने पर प्रतिबंध लगाया जाता। लेकिन सरकार स्वयं आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर चुकी है, जिससे स्पष्ट है कि यह पेपर लीक का मामला है। उन्होंने कहा कि सरकार इस घटना को पेपर लीक मानने से इसलिए बच रही है क्योंकि पहले सरकार के मंत्रियों ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि यदि पंजाब में पेपर लीक की घटना हुई तो जिम्मेदार लोगों से इस्तीफा लिया जाएगा। अब राजनीतिक जिम्मेदारी से बचने के लिए सरकार सच्चाई छिपाने की कोशिश कर रही है। यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी में अनियमितताएं केवल परीक्षा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि भर्तियों, निर्माण कार्यों और विकास परियोजनाओं में भी बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुलपति, कुछ वरिष्ठ अधिकारियों और राजनीतिक संरक्षण के तहत ठेके मनमर्जी से दिए जाते हैं, फर्जी बिलों के जरिए सरकारी धन का दुरुपयोग किया जाता है तथा नौकरियों के बदले भारी रिश्वत ली जाती है। उनका कहना था कि इन मामलों में पहले भी कई शिकायतें और जांच हो चुकी हैं, लेकिन आज तक कोई भी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई। पीएसयू नेताओं ने आरोप लगाया कि जनता का पैसा भ्रष्टाचार के जरिए कुछ लोगों की जेबों में पहुंचाया जा रहा है और इसमें क्षेत्र के विधायकों की भी हिस्सेदारी है। उनका कहना था कि सरकार असली दोषियों को बचाने के लिए छोटे अधिकारियों को बलि का बकरा बनाकर पूरे मामले को दबाने की कोशिश कर रही है, लेकिन विद्यार्थी इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लखनऊ में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा की दुर्दशा पर संवाद का आयोजन

31 Jul 2026

लखनऊ में जन भवन के अपर मुख्य सचिव एसएम ने पुर्नवास विश्वविद्यालय निरीक्षक की सौंपी रिपोर्ट

31 Jul 2026

कार दांतों से खींच हरिद्वार से अलीगढ़ ला रहे छजूपुर के नरेंद्र चौधरी उर्फ टिकन्ना, कर चुके हैं दांतों से कई और कमाल

31 Jul 2026

Una: सुगम दर्शन पास मामले की जांच तेज, एडीसी ऊना ने चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचकर परखी व्यवस्था

31 Jul 2026

कानपुर: कमरे में मिला किसान का शव, पति की मौत से आहत पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ

31 Jul 2026
विज्ञापन

अंतरराज्यीय पशु चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार; रेवाड़ी समेत छह वारदातें कबूलीं

31 Jul 2026

सुनाम में शहीद ऊधम सिंह के शहीदी समारोह में जेबकतरे सक्रिय, एक पकड़ा

विज्ञापन

Gwalior News: पत्नी के मायके जाने से नाराज दामाद कट्टा लेकर पहुंचा ससुराल, मशक्कत के बाद पुलिस ने पकड़ा

31 Jul 2026

कानपुर: घाटमपुर में पुलिस की बड़ी सफलता, 15 से अधिक मुकदमों में वांछित इनामी शातिर चोर गिरफ्तार

31 Jul 2026

एचटेट परीक्षा में धांधली के गंभीर आरोप, दिग्विजय चौटाला ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

लुधियाना में लीगल एड डिफेंस काउंसिल प्रणाली के विरोध में वकीलों ने निकाला रोष मार्च

31 Jul 2026

युवा कांग्रेस के उदय भानु चिब ने पत्थरों से भरे ट्रक मामले पर रखी बात

31 Jul 2026

भिवानी राष्ट्रमंडल खेलों में डिस्कस थ्रो स्पर्धा में सीमा सांगवान कलीरामण की जीत पर मना जश्न

31 Jul 2026

कानपुर: सीडीओ अनुभव जे जैन का ग्रामीण दौरा, आजीविका और समूह संचालन पर चर्चा

31 Jul 2026

राहुल गांधी पर टिप्पणी के विरोध में लखनऊ में कांग्रेस का प्रदर्शन, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का फूंका पुतला

31 Jul 2026

मानदेय और ग्रेच्युटी की मांग पर दीया कुमारी का आश्वासन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं में खुशी

31 Jul 2026

Video: UP के CM बनें अखिलेश, 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर गाजियाबाद पहुंचें बॉबी, जानें क्या कहा

31 Jul 2026

सावन शुरू होते ही सोरों से कांवड़ियों के जत्थे रवाना

31 Jul 2026

बरसाती बेलों ने हाईटेंशन तारों को जकड़ा, बिजली विभाग की लापरवाही से बड़े हादसे का खतरा

Meerut: सोहराब गेट बस अड्डे पर विदाई समारोह में बार बालाओं का डांस, वीडियो पर उठे सवाल

31 Jul 2026

VIDEO: राम मंदिर मुद्दे पर विपक्ष के प्रदर्शन पर बरसे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

31 Jul 2026

पंथ और गुरु ग्रंथ साहिब को अलग नहीं किया जा सकता: जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज

31 Jul 2026

यमुनानगर में राजपुरा के पास ज्वेलर से 90 लाख का सोना लूटा, चाकू मारकर किया घायल

31 Jul 2026

VIDEO: मुंशी प्रेमचंद जयंती पर लमही में 'पंच परमेश्वर' का मंचन

31 Jul 2026

15 अगस्त के मद्देनजर फिरोजपुर रेलवे स्टेशन पर सर्च ऑपरेशन

इनेलो प्रदेशाध्यक्ष राम पाल माजरा ने जेबीटी टीचर भर्ती मामले में रखा पक्ष

VIDEO: पांच साल से जलभराव की शिकायतों के बाद भी नहीं मिली राहत

31 Jul 2026

Jahlma Bridge Open: लाहौल में जाहलमा नाले का नया पुल छोटे वाहनों के लिए बहाल, डीसी किरण भड़ाना ने किया शुभारंभ

31 Jul 2026

कानपुर में बुजुर्गों ने छोड़े एंड्रॉयड फोन, पुलिस कमिश्नर के साथ साइबर संवाद में छलका दर्द

31 Jul 2026

मुंशी प्रेमचंद जयंती पर संत अतुलानंद स्कूल के विद्यार्थियों ने किया 'मंत्र' नाटक का मंचन;video

31 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed