{"_id":"6a6d088cf1cec589710ee203","slug":"rain-expected-in-chandigarh-for-five-days-possibility-of-heavy-rainfall-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1085197-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चंडीगढ़ में 5 दिन बरसेंगे बादल, भारी बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चंडीगढ़ में 5 दिन बरसेंगे बादल, भारी बारिश की संभावना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ के निवासियों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार क्षेत्र में अगले पांच दिनों तक लगातार बारिश की संभावना जताई गई है।
पिछले 24 घंटों के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। शुक्रवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ट्राइसिटी का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से 24 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। 1 से 3 अगस्त तक आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। 4 और 5 अगस्त को आसमान में आंशिक रूप से बादल दिखेंगे पर गरज-चमक के साथ बौछारों का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने चंडीगढ़ के लिए अगले 7 दिनों का जो पूर्वानुमान जारी किया है उसके अनुसार 5 अगस्त तक अधिकांश इलाकों में व्यापक बारिश होगी। विभाग ने सचेत किया है कि इस दौरान कई अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, जिससे जलभराव की स्थिति बन सकती है। 6 अगस्त से मौसम में सुधार होने और बारिश की गतिविधियों में कमी आने की उम्मीद है।