फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरहद पर तनावः पाकिस्तानी युवती को हिंदुस्तानी युवक से हुआ प्यार, और कर ली शादी...यूं लिए लावां

Sat, 09 Mar 2019 06:39 PM IST
खुशबू गोयल रिंपी गुप्ता, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
रिंपी गुप्ता, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 09 Mar 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
Pakistani Girl Married to Indian boy in Patiala of Punjab
विवाह

कहते हैं कि प्यार को सरहदों में कैद नहीं किया जा सकता है। इसकी कोई सीमा भी नहीं होती है। भारत-पाकिस्तान की सीमा पर भले ही तनाव हो लेकिन दो नौजवान दिल एक-दूसरे के हो गए।

Pakistani Girl Married to Indian boy in Patiala of Punjab
विवाह

शनिवार को पटियाला में सिख रीति-रिवाजों से पाकिस्तान के सियालकोट की किरन सुरजीत (27) की हरियाणा के अंबाला निवासी 33 साल के परविंदर सिंह के साथ शादी हो गई। किरन का परिवार 45 दिनों के वीजा पर भारत आया है। लेकिन परविंदर का परिवार वीजा की अवधि को बढ़ाने के लिए अब संबंधित अधिकारियों के पास आवेदन देगा।

Pakistani Girl Married to Indian boy in Patiala of Punjab
विवाह

किरन सुरजीत और परविंदर सिंह के परिवारों में दूर की रिश्तेदारी थी। दो साल पहले दोनों में प्रेम हुआ। भारत-पाक के रिश्तों में चल रहे तनाव के बावजूद इन दोनों के प्रेम पर कोई फर्क नहीं पड़ा। शनिवार को किरन और परविंदर पटियाला के 22 नंबर फाटक के नजदीक खेल साहिब गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाज के साथ हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani Girl Married to Indian boy in Patiala of Punjab
विवाह

परविंदर सिंह ने बताया कि वह टेलीकॉम ठेकेदार है। किरन का परिवार उनकी चाची की दूर की रिश्तेदारी में पड़ता है। किरण का परिवार 1947 में बंटवारे के वक्त पाकिस्तान के सियालकोट में रह गया था। 2014 में जब किरन भारत आई थी तो वह उनसे पहली बार मिला था। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे को जानने लगे। दो साल बाद उसने किरन के साथ शादी करने की इच्छा जताई तो दोनों परिवार रजामंद हो गए।

विज्ञापन
Pakistani Girl Married to Indian boy in Patiala of Punjab
विवाह

2016 में किरन अपने दूर के रिश्तेदार के पास पटियाला के समाना में आई थी तो दोनों की मंगनी हो गई थी। तीन बहनों के इकलौते भाई परविंदर सिंह ने कहा कि किरन अपने परिवार के साथ गुरुवार को ही समझौता एक्सप्रेस से भारत पहुंची हैं। उन्होंने बताया कि किरन के परिवार की ओर से उनको दो बार पाकिस्तान का वीजा स्पॉन्सर किया गया लेकिन वीजा नहीं मिला। 

किरन और उनका परिवार 45 दिनों के वीजा पर भारत आया है। लेकिन वीजा की अवधि बढ़ाने के लिए वह अधिकारियों से शादी के बाद अपील करेंगे। साथ ही कहा कि कोशिश की जाएगी कि अंबाला में रहने के लिए ही वीजा दे दिया जाए, ताकि वह लोग इकट्ठे रह सकें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed