{"_id":"6158000a8ebc3e4af03069ed","slug":"programs-organized-on-occasion-of-gandhi-jayanti-in-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गांधी जयंती पर कार्यक्रम: चंडीगढ़ के गांधी आश्रम में प्रशासक ने चलाया चरखा, काता सूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी जयंती पर कार्यक्रम: चंडीगढ़ के गांधी आश्रम में प्रशासक ने चलाया चरखा, काता सूत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:15 PM IST
विज्ञापन
सार
गांधी जी के विचारों से युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं है। कलाकार वरुण टंडन ने मिट्टी से गांधी जी का पोट्र्रेट बनाया। जिसे लोगों ने काफी सराहा।
गांधी जयंती पर चरखा कातते प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित गांधी स्मारक भवन में शनिवार को गांधी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। आश्रम के लोगों के साथ प्रशासक ने चरखा चलाकर सूत काता। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में एडिशनल सॉलिसिटर भारत एवं पूर्व सांसद सत्यपाल जैन शामिल रहे।
Trending Videos
यह भी पढ़ें - रोहतक में दर्दनाक हादसा: चार मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर दो मजदूरों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता गांधी स्मारक निधि पंजाब, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश की उपाध्यक्षा निर्मल दत्त ने की। भवन के निदेशक डॉ. देवराज त्यगाी ने बताया कि गांधी जयंती पर हर साल विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। गांधी जी के विचारों से युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं है। इस मौके पर कलाकार वरुण टंडन ने मिट्टी से गांधी जी का पोट्र्रेट बनाया। जिसे लोगों ने काफी सराहा। वरुण टंडन ने कहा कि राष्ट्रपिता के जीवन से हमें काफी सीख मिलती है। हमें अपने बच्चों को भी बापू के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने कहा कि चंडीगढ़ की बसावट में भी बापू का एक अहसास महसूस होता है।
अभियान की शुरुआत
पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने शनिवार को गौ रक्षा जागरूकता अभियान शुरू किया और लुधियाना में दांडी स्वामी गौ लोक धाम पार्ट-2 का उद्घाटन किया।
