{"_id":"6a86155de7f0ab85750b1372","slug":"scholarships-worth-380-crore-for-995-players-mahit-sandhu-receives-a-cash-award-of-120-crore-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1100941-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: 995 खिलाड़ियों को 3.80 करोड़ की छात्रवृत्ति, महित संधू को एक करोड़ 20 लाख का नकद पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: 995 खिलाड़ियों को 3.80 करोड़ की छात्रवृत्ति, महित संधू को एक करोड़ 20 लाख का नकद पुरस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। मेहनत, लगन और खेल प्रतिभा को सम्मान देने के लिए बुधवार को टैगोर थिएटर-18 में आयोजित समारोह में चंडीगढ़ के खिलाड़ियों पर पुरस्कारों की सौगात बरसी। यूटी प्रशासन के खेल विभाग की ओर से आयोजित छात्रवृत्ति वितरण समारोह में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने 995 खिलाड़ियों को कुल 3 करोड़ 80 लाख 82 हजार रुपये की छात्रवृत्ति वितरित की। इसके साथ ही डेफओलंपिक शूटिंग में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी महित संधू को एक करोड़ 20 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में खेल जगत से जुड़े लोगों के साथ खिलाड़ियों के अभिभावक भी मौजूद रहे। प्रशासक की सलाहकार परिषद की खेल प्रबंधन संबंधी स्थायी समिति के अध्यक्ष संजय टंडन, खेल सचिव प्रेरणा पुरी, निदेशक खेल सोरभ कुमार अरोड़ा, अतिरिक्त निदेशक खेल डॉ. अतुल धकने और संयुक्त निदेशक खेल डॉ. महिंदर सिंह भी उपस्थित रहे।
समारोह में कुछ खेलों के खिलाड़ियों को मंच पर छात्रवृत्ति प्रदान की गई, जबकि अन्य खिलाड़ियों के खातों में प्रशासक ने बटन दबाकर ऑनलाइन राशि भेजी। इस दौरान गुलाब चंद कटारिया ने पुरस्कार और छात्रवृत्ति पाने वाले खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेलों से जुड़े सभी लोगों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को लगातार सहयोग, बेहतर खेल सुविधाएं और आगे बढ़ने के अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों, खिलाड़ियों और प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। सभी ने स्वस्थ और नशा-मुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने तथा युवाओं को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।