CG: बीजेपी-कांग्रेस में टकराव; कांग्रेस के 12 नेताओं समेत अन्य पर FIR, पुलिस पर फेंके कांच की बोतल और पत्थर
CG BJP and Congress Clash: नीट (NEET)पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली में चल रहे विरोध-प्रदर्शन का असर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी देखने को मिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CG BJP and Congress Clash: नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली में चल रहे विरोध-प्रदर्शन का असर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी देखने को मिला। इस मामले में बीजेपी और कांग्रेस ने रायपुर में जमकर बवाल मचाया। भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। पुलिस ने स्थिति को काबू करने के लिए वॉटर कैनन से पानी की बौछार करने के साथ ही आंसू गैस के गोले भी छोड़े। बीजेपी की ओर से कांग्रेस प्रदेश कार्यालय घेराव के दौरान मचे बवाल में पुलिस ने कांग्रेस के 12 नामजद नेताओं और अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
खम्हारडीह थाना प्रभारी निरीक्षक भावेश कुमार गौतम की शिकायत पर कांग्रेसियों पर शासकीय कार्य में बांधा पहुंचाने, बल प्रयोग और कानून-व्यवस्था भंग करने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरीकेडिंग तोड़ने की कोशिश की। इतना ही नहीं पुलिस पर कांच की बोतल, पत्थर, लकड़ी और जूते फेंके गये।
जानें क्या था मामला
एफआईआर के मुताबिक, 22 जुलाई को भाजपा के कांग्रेस मुख्यालय घेराव के दौरान राजीव भवन के सामने बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। इस दौरान कांग्रेस ऑफिस की ओर से नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता बैरीकेडिंग की तरफ कूच किये। पुलिस ने उन्हें रोकने और समझाइश देने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की की। पुलिस पर कांच की बोतल, पत्थर, लकड़ी और जूते फेंके गये।
इन कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर
जिन कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर दर्ज की गई है। उनमें सुनील कुकरेजा, विनोद तिवारी, सकलेन कामदार, आकाश तिवारी, अजीत कुकरेजा, हनी बग्गा, शांतनु झा, गावेश साहू, खुबी डहरिया, सागर दुल्हानी, अजीज भिंसरा, अमित तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ताओं को आरोपी बनाया गया है। सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 121(1), 132, 191 और 221 के तहत केस दर्ज किया गया है।
पीएसआई देवराज सिंह घायल
पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान स्थिति बिगड़ने पर प्रदर्शनकारियों ने कांच की बोतलें, पत्थर, जूते और लकड़ी जवानों पर फेंके। इस हमले में पीएसआई देवराज सिंह के सिर में चोट लगी है। महिला आरक्षक सीमा बंजारे के हाथ में चोट आई है। अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। घटना से शासकीय कार्य में बाधा पहुंची है। कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया गया। घटना के वीडियो फुटेज, फोटोग्राफ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। अन्य प्रदर्शनकारियों पर भी कार्रवाई की जा सकती है।
युवा कांग्रेस और एनएसयूआई पर भी एफआईआर
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के रापयुर में पुतला दहन के दौरान युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने नौ नामजद नेताओं और कार्यकर्ताओं पर सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ धक्कामुक्की, सरकारी कर्मचारी को चोट पहुंचाने और सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध करने, अभद्र व्यवहार, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का कार्य किया गया।
सिविल लाइन थाना में केस दर्ज
सिविल लाइन थाना में दर्ज केस क्रमांक 391/2026 के अनुसार महिला आरक्षक सविता यादव की शिकायत पर नीरज पांडेय, अमित शर्मा, संस्कार पांडेय, तारिक अनवर, कुणाल दुबे, प्रशांत गोस्वामी, रामायण सिंह, विकास कुमार, श्रद्धा नाथ एवं अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 121(1), 126(2), 132, 191(2) और 221 के तहत मामला दर्ज किया गया है।