फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Congress protests across all blocks today; Deepak Baij says on bjp

कांग्रेस का सभी ब्लॉकों में प्रदर्शन आज: पीसीसी चीफ दीपक बैज बोले- यह विरोध नहीं हमला था, ये साजिश का हिस्सा

Thu, 23 Jul 2026 12:30 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Thu, 23 Jul 2026 12:30 PM IST
सार

CG Politics: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नई दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास घेराव को लेकर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जमकर बवाल मचा हुआ है।

विज्ञापन
CG Congress protests across all blocks today; Deepak Baij says on bjp
पीसीसी चीफ दीपक बैज - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

CG Politics: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नई दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास घेराव को लेकर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जमकर बवाल मचा हुआ है। मामले में प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है। बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर हमलावर हैं। जमकर आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं। एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। इस क्रम में पिछले दिनों बीजेपी-कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद आज गुरुवार को कांग्रेस सभी ब्लॉकों में प्रदर्शन करेंगी। कांग्रेस का यह विरोध प्रदर्शन बीजेपी के कांग्रेस कार्यालय को लेकर किया जा रहा है। पार्टी का आरोप है कि बीजपी का यह विरोध करने का तरीका नहीं था बल्कि कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पर हमले की एक सोची समझी साजिश थी। 
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर तीखा तंज कसते हुए आरोप लगाया कि दिल्ली में हुई घटना के विरोध में राहुल गांधी के प्रदर्शन से बौखलाकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया। यह बीजेपी का प्रदर्शन नहीं बल्कि कांग्रेस कार्यालय पर हमला था।
विज्ञापन


दीपक बोले- लाठी, डंडे और पत्थर लेकर कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे भाजपाई
उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता हाथों में लाठी, डंडे और पत्थर लेकर कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पत्थर फेंके गए। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि बीजेपी के प्रदर्शन में छह-छह मंत्री शामिल होते हैं। मंत्रियों की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखने की होती है, लेकिन वे खुद ही भड़काऊ बयान दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैज ने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि पूरी घटना के दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। बीजेपी का यह प्रदर्शन नहीं था, बल्कि कांग्रेस कार्यालय पर हमला था। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम की कड़ी निंदा की है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर किया पत्थरों से हमला: सुशील आनंद शुक्ला
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने इसे भाजपा के सुनियोजित तरीके से कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पर हमला करार दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने इसे घोषिततौर पर प्रदर्शन कहा है, लेकिन यह पूरी तरह से सरकार और पुलिस के संरक्षण में किया गया हमला था। कांग्रेस के कार्यकर्ता सामान्य दिनों की भांति कांग्रेस मुख्यालय में एकत्रित थे, जैसे ही हमें पता चला कि भाजपाई कांग्रेस मुख्यालय में हमला करने आ रहे हैं। हमारे लोग भी प्रतिवाद करने आगे आये।

'पानी के बोतल फेंके, लाठियां भी भांजी'
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शुक्ला ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपाइयों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पत्थरों से हमला किया। पानी के बोतल फेंके, लाठियां फेंक कर हमला किया। भाजपा कार्यकर्ता एक ट्रैक्टर भर के पत्थर, पुराने चप्पल, लाठी लेकर आये थे। पुलिस ने कुल पांच आंसू गैस के गोले कांग्रेस के लोगों के ऊपर फेंका, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर एक भी गोला नहीं छोड़ा। पुलिस ने वॉटर केनन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ऊपर ही प्रहार किया। पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओ को खुला संरक्षण दे रही थी। कांग्रेस के एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता इस हमले में घायल हुये हैं। हमारी महिला कार्यकर्ता भी पुलिस के लाठी-डंडे से घायल हुई हैं। 

'यह प्रदर्शन शर्मनाक और आपत्तिजनक'
शुक्ला ने कहा कि बेहद ही शर्मनाक और आपत्तिजनक है कि कांग्रेस कार्यालय पर किये गये हमले में भाजपा सरकार के सभी मंत्री शामिल थे। गृहमंत्री सहित मंत्री गण जिनके ऊपर राज्य के लोगों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बना कर रखने की जवाबदारी है। वे सारे मंत्री विपक्षी दल के दफ्तर पर हमला करने आये थे। भाजपा ने सत्ता के दंभ में सारी लोकतांत्रिक मर्यादाओ को तार-तार किया है। सत्ता रूढ़ दल ने अपने सत्ता बल का दुरूपयोग किया है। बेहद ही आपत्तिजनक है, यह प्रदर्शन एक संगठन के रूप में भाजपा का नहीं पूरी सरकार का था। मुख्यमंत्री इस प्रदर्शन में नहीं आये, लेकिन उनकी पूरी सरकार आई थी। जब पूरी सरकार को भेजकर सारी मर्यादाओं को तार-तार कर दिया, तो मुख्यमंत्री को भी आ जाना था। यह पूरा हमला प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इशारे पर हुआ है।


बीजेपी-कांग्रेस में टकराव 
बता दें कि 22 जुलाई को बीजेपी-कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान टकराव की स्थिति बन गई थी। हालांकि, पुलिस ने इसे कंट्रोल करने के लिये वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। कांग्रेस ने इस प्रदर्शन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाये हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed