सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG: Viksit Bharat Sankalp Sammelan; Union Minister Giriraj says PM Modi lifted 25 crore people out of poverty

CG: विकसित भारत संकल्प सम्मेलन; केंद्रीय मंत्री गिरिराज बोले-PM मोदी ने 25 करोड लोगों को गरीबी रेखा से निकाला

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Fri, 12 Jun 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
सार

Union Minister Giriraj  singh on PM narendra Modi: केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी रायपुर शहर जिला ने शुक्रवार को बिमतारा हॉल शांति नगर में 'विकसित भारत संकल्प सम्मेलन' का आयोजन किया।

CG: Viksit Bharat Sankalp Sammelan; Union Minister Giriraj says PM Modi lifted 25 crore people out of poverty
कार्यक्रम को संबोधित करते केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह - फोटो : Amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार

Union Minister Giriraj  singh on PM narendra Modi: केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी रायपुर शहर जिला ने शुक्रवार को बिमतारा हॉल शांति नगर में 'विकसित भारत संकल्प सम्मेलन' का आयोजन किया। इस दौरान केंद्रीय वस्त्र मंत्री सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 साल में जो ऐतिहासिक कार्य किए हैं, वह यूपीए सरकार ने अपने 60 वर्षों की शासनकाल में नहीं किया। 25 करोड लोगों को गरीबी रेखा से निकाला, उज्ज्वला योजना के तहत करोड़ों महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब हितग्राहियों को छत देकर उन्हें आत्मसम्मान से जीने का अधिकार दिया। 



उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश को एक ऐसा सशक्त नेतृत्व मिला जिसने भारत देश की छवि को वैश्विक पहचान दिलाई है। साल 2014 में जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तब दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्था में देश की अर्थव्यवस्था 11वे नंबर पर थी, लेकिन आज प्रमुख आर्थिक शक्ति में शामिल है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास यात्रा के 12 वर्ष पूरे होना उस परिवर्तनकारी कालखंड का प्रतीक है, जिसने देश की दशा और दिशा को बदला है। वर्ष 2014 में देश ने एक ऐसे नेतृत्व पर विश्वास जताया, जिसने शासन को सत्ता का माध्यम नहीं, सेवा का संकल्प माना। आज जब हम पीछे मुड़कर देखते हैं, तो स्पष्ट दिखाई देता है कि इन 12 वर्षों में भारत ने सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, राष्ट्रीय सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक आत्मविश्वास के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' को केवल नारा नहीं रहने दिया, बल्कि इसे शासन की कार्यसंस्कृति बनाया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से 81 करोड़ लोगों को निःशुल्क खाद्यान्न मिल रहा है। आयुष्मान भारत ने गरीब परिवारों को महंगे इलाज की चिंता से राहत दी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ने अन्नदाताओं को सीधी आर्थिक सहायता दी। ये योजनाएँ केवल सरकारी घोषणाएँ नहीं रहीं, बल्कि करोड़ों परिवारों के जीवन में सम्मान, सुरक्षा और विश्वास का आधार बनीं।
विज्ञापन


सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि इन 12 वर्षों में भारत की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था ने भी नई शक्ति मिली। आत्मनिर्भर भारत अभियान ने देश को केवल उपभोक्ता बाजार नहीं रहने दिया, बल्कि उत्पादन, नवाचार नवाचार और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला का मजबूत केंद्र बनाने की दिशा दी। मोबाइल निर्माण, इलेक्ट्रॉनिक्स, रक्षा उत्पादन, सेमीकंडक्टर, फार्मा और स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों में भारत तेजी से आगे बढ़ा है। आज भारत दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में आत्मविश्वास के साथ खड़ा है। डिजिटल इंडिया ने भारत की शासन व्यवस्था और नागरिक जीवन को पूरी तरह बदल दिया है। यूपीआई ने डिजिटल भुगतान को आम आदमी के जीवन का हिस्सा बना दिया है। गांवों तक इंटरनेट और डिजिटल सेवाओं की पहुँच ने शासन को तेज, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाया है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी विकसित भारत के श्री मोदी के सपनों को साकार करने हमारी सरकार मिशन मोड पर कार्य कर रही है। महतारी वंदन योजना के तहत पात्र हितग्राही महिलाओं को एक हजार रुपये प्रति माह देकर महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय लिखा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साहसिक नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सफल रणनीति के अनुसार डबल इंजन की सरकार में नक्सलवाद की जड़ों पर निर्णायक प्रहार हुआ। बस्तर, जिसे कभी नवसल हिंसा के कारण जाना जाता था, आज विकास, विश्वास और बदलाव की नई पहचान बना रहा है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन जैन ने कहा कि बस्तर और सरगुजा जैसे क्षेत्रों में वनोपज, पर्यटन, कौशल विकास और स्थानीय उद्यमिता के माध्यम से आजीविका के नए अवसर तैयार हो रहे हैं। यह विकास केवल सड़क और भवन का विकास नहीं है, बल्कि आत्मसम्मान, भागीदारी और भरोसे का विकास है। महिला सशक्तिकरण भी मोदी सरकार के 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धि रही है। उज्ज्वला, जन-धन, स्वच्छ भारत, जल जीवन मिशन और मातृशक्ति से जुड़ी योजनाओं ने महिलाओं के जीवन को सरल बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed