{"_id":"6a6442c5624fc32e860d79f7","slug":"chhattisgarh-chief-minister-st-sc-meritorious-student-scheme-cancelled-department-issues-this-appeal-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति-जनजाति विद्यार्थी उत्कृष्ट योजना की काउंसलिंग निरस्त, विभाग ने की ये अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति-जनजाति विद्यार्थी उत्कृष्ट योजना की काउंसलिंग निरस्त, विभाग ने की ये अपील
Sat, 25 Jul 2026 10:30 AM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Sat, 25 Jul 2026 10:30 AM IST
सार
CG Education News: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना की काउंसलिंग निरस्त कर दी गई है। संबंधित विभाग इस संबंध में दोबारा नोटिफिकेशन जारी करेगा। काउंसलिंग के लिये चयनित छात्रों और पालकों से विभाग की ओर से इस मामले में अपील भी की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar ujala digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CG Education News: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना की काउंसलिंग निरस्त कर दी गई है। इस योजना के जरिये शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग की जानी थी। पूर्व में रायपुर जिला स्तर पर 14 जुलाई को काउंसलिंग होनी थी।
विज्ञापन
इस संबंध में विभाग ने काउंसलिंग के लिये चयनित छात्रों और पालकों से निवेदन किया है कि शासन से जरूरी दिशा-निर्देश मिलने के बाद दोबारा काउंसलिंग की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना का परिवर्तित रूप है।
सहायक शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों में सहायक शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने लोक शिक्षण संचालनालय की मांग पर सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत भी हो गई है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 जुलाई 2026 से स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार 21 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किए जाएंगे। परीक्षा शुल्क का भुगतान भी डिजिटल तरीके से करना होगा।
विज्ञापन
भर्ती परीक्षा का आयोजन 11 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित है। परीक्षा के लिए प्रदेश के 16 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे, ताकि अभ्यर्थियों को सुविधा मिल सके। राज्य सरकार की व्यवस्था के अनुसार, छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी जो परीक्षा में शामिल होंगे, उन्हें जमा किया गया परीक्षा शुल्क वापस कर दिया जाएगा। यह राशि उसी बैंक खाते में भेजी जाएगी, जिससे आवेदन के समय शुल्क जमा किया गया होगा।
चयन मंडल ने अभ्यर्थियों से आवेदन करने से पहले शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, पात्रता, परीक्षा नियम और अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों का अच्छी तरह अध्ययन करने की अपील की है। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आधिकारिक नोटिफिकेशन CGESB की आधिकारिक वेबसाइट और व्यापम पोर्टल vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है।