सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Deputy CM Vijay Sharma inaugurated the community hall in Khara village

कबीरधाम: डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने खारा गांव में 20 लाख की लागत से बने सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 11 Oct 2025 07:32 PM IST
विज्ञापन
सार

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण व वनांचल क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

Deputy CM Vijay Sharma inaugurated the community hall in Khara village
Kabirdham News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कबीरधाम जिले के कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा आज शनिवार को यहां के दौरे पर रहे। उन्होंने आज बोड़ला ब्लॉक के वनांचल क्षेत्र रेंगाखार जंगल के ग्राम खारा में 20 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने गांव में उपस्थित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना व क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं, मांगों तथा सुझावों को गंभीरता से सुना। 

Trending Videos


डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण व वनांचल क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना, रोजगार के अवसर बढ़ाना व गांव-गांव में आवश्यक सार्वजनिक ढांचा विकसित करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सामुदायिक भवन जैसे निर्माण कार्य न केवल ग्रामीणों के लिए सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनेंगे, बल्कि यह ग्रामीण एकता, सहभागिता के प्रतीक के रूप में भी कार्य करेंगे। राज्य सरकार गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सतत प्रयासरत है, ताकि किसी भी ग्रामीण को मूलभूत सुविधा के लिए शहर की ओर न जाना पड़े। 

इस मौके पर उन्होंने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से कहा कि वे समय-समय पर ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर जनसुनवाई करें। समस्या का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें। ग्रामीण अंचलों के विकास कार्यों में पारदर्शिता व गति दोनों सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed